• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एत्मादपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को किया है गिरफ्तार

July 19, 2026
in Agra, Crime

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्कर हरियाणा और पंजाब से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार पहुंचाते थे। पुलिस ने मौके से करीब साढ़े दस लाख रुपये की बाजार कीमत की 80 पेटी अंग्रेजी शराब, एक एंबुलेंस और एक थार गाड़ी बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से तस्करी के इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। शराब से भरी एंबुलेंस के आगे एक थार गाड़ी पायलट वाहन के रूप में चलती थी, जिससे रास्ते की निगरानी की जाती थी और पुलिस चेकिंग की जानकारी पहले ही मिल जाती थी। एंबुलेंस का सायरन बजाकर चालक ट्रैफिक में आसानी से रास्ता बना लेते थे, जिससे किसी को शक भी नहीं होता था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि तस्कर हर राज्य की सीमा में प्रवेश करने से पहले एंबुलेंस और थार दोनों वाहनों की नंबर प्लेट बदल देते थे। अलग-अलग राज्यों के नंबर इस्तेमाल कर पुलिस और प्रशासन को चकमा दिया जाता था। इस हाईटेक तरीके से गिरोह लंबे समय से शराब की खेप बिहार तक पहुंचा रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैला हुआ है। शराबबंदी वाले राज्यों में अवैध शराब की सप्लाई कर गिरोह मोटा मुनाफा कमाता था। गिरफ्तार किए गए सोनीपत निवासी पंकज, रोहित, जींद निवासी साहिल, शाहिल और इस गैंग को लीड कर रहे संदीप से पूछताछ जारी है और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।एत्मादपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का सरगना कौन है और अब तक कितनी खेप बिहार पहुंचाई जा चुकी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। 

Previous Post

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

Next Post

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नीतीश ने स्पीकर विजय सिन्हा को दी नसीहत, बोले-संविधान को पढ़ें, भाजपा-जदयू में तनातनी बढ़ी

नीतीश ने स्पीकर विजय सिन्हा को दी नसीहत, बोले-संविधान को पढ़ें, भाजपा-जदयू में तनातनी बढ़ी

March 15, 2022
50 मिनट की बारिश में शहर बना ताल तलैया

50 मिनट की बारिश में शहर बना ताल तलैया

May 29, 2023
शराब पीकर आए पति की धारदार हथियार से की हत्या

शराब पीकर आए पति की धारदार हथियार से की हत्या

May 14, 2022
सर्राफ ने असली चांदी के आभूषण भेजे, दूसरी तरफ से पेमेंट के रूप में नकली चांदी के टुकड़े मिले

सर्राफ ने असली चांदी के आभूषण भेजे, दूसरी तरफ से पेमेंट के रूप में नकली चांदी के टुकड़े मिले

August 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.