• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी यह जानकारी

April 16, 2025
in administration, Agra, Cultural, Politics, Tourism

आगरा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में पर्यटन विकास की परियोजनायें तथा अवस्थापना संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगभग सभी जनपदों में पर्यटन विकास की योजनायें स्वीकृत की जा रही हैं। साथ ही उन परियोजनाओं के सापेक्ष धनराशि भी जारी की जा रही है। इसी क्रम में ताज नगरी आगरा के पर्यटन विकास के लिए 11828.75 लाख रूपये की 13 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गयी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आगरा में तीन यूनेस्को साइट के अलावा विभिन्न पर्यटन स्थल, दर्शनीय स्थल, प्राचीन मंदिर है। इन स्थानों के दर्शनार्थ वर्षभर देशी-विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। हर साल पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्यटक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को विदेशी पर्यटकों के मामलों में भी पहले स्थान पर स्थापित करना है।
 जयवीर सिंह ने बताया कि एत्मादपुर विधायक डा. धर्मपाल सिंह के प्रस्ताव पर खेड़ी में धाकम माता मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 88.30 लाख रूपये, आगरा में कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास कार्य को 1526.24 लाख रूपये, पर्यटन कार्यालय के प्रस्ताव पर आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों पर साइनेज की स्थापना को 205.62 लाख रूपये तथा विकासखंड बाह ग्राम पंचायत होलीपुरा स्थित साइनेज की स्थापना हेतु 12.48 लाख रूपये। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय  के प्रस्ताव पर दरियानाथ मंदिर परिसर के पर्यटन विकास के लिए 106.66 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन कार्यालय आगरा द्वारा बटेश्वर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मस्थली पर स्मारक निर्माण के लिए 2276.73 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी तरह विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल विधायक के प्रस्ताव पर आईटीआई के निकट बलकेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 147.89 लाख रूपये, विधायक डा. जीएस धर्मेश  के प्रस्ताव पर शहीद पार्क दशरथ कुंज मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 95.11 लाख रूपये, विधायक  छोटेलाल वर्मा के प्रस्ताव पर शिव मंदिर का पर्यटन विकास के लिए 88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

Previous Post

नवीन जैन ने की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

Next Post

तेज आवाज में डीजे बजाने पर बारातियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, दूल्हे को पीटा

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
तेज आवाज में डीजे बजाने पर बारातियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, दूल्हे को पीटा

तेज आवाज में डीजे बजाने पर बारातियों और ग्रामीणों में हुई मारपीट, दूल्हे को पीटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

युवती के बनाए गए अश्लील वीडियो, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा

युवती के बनाए गए अश्लील वीडियो, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा

August 11, 2025
भाजपा एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प

भाजपा एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प

November 8, 2025
मेयर हेमलता दिवाकर ने भी की थी राकेश बंसल के भ्रष्टाचार की शिकायत और अब बना लिया ओएसडी

मेयर हेमलता दिवाकर ने भी की थी राकेश बंसल के भ्रष्टाचार की शिकायत और अब बना लिया ओएसडी

July 21, 2023
शमशाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद

शमशाबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद

January 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.