• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नवीन जैन ने की  पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

नवीन जैन ने की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

April 16, 2025
in Agra, News, Politics

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में पश्चिम बंगाल की स्थिति को “बेहद गंभीर और चिंताजनक” करार देते हुए कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के नाम पर हिंदू समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

सांसद जैन ने पत्र में बताया कि कैसे हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है, संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है, और माँ-बहनों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हिंसा के पीछे बांग्लादेशी मुस्लिम तत्व सक्रिय हैं, जिसकी पुष्टि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रिपोर्ट भी करती है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार हिंसक घटनाओं के प्रति उदासीन है और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे उपद्रवियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सांसद जैन ने यह भी कहा कि चुनावों से पहले जानबूझकर हिंसा भड़काई जाती है, ताकि हिंदू समुदाय को भयभीत कर वोट देने से रोका जा सके।

सांसद जैन ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि मीडिया रिपोर्ट्स से स्पष्ट होता है कि हिंसा पूरी तरह एकतरफा है। यदि किसी मोहल्ले में दस हिंदू परिवार और एक मुस्लिम परिवार रहता है, तो केवल हिंदुओं के घरों को ही निशाना बनाया जाता है, जबकि मुस्लिम परिवार की संपत्ति सुरक्षित रहती है। यह दर्शाता है कि उद्देश्य केवल हिंदू समाज को डराकर पश्चिम बंगाल से पलायन के लिए मजबूर करना है। नवीन जैन ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से पश्चिम बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल राज्य में कानून व्यवस्था की बहाली के लिए आवश्यक है, बल्कि हिंदू समाज को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण देने के लिए भी अनिवार्य है। सांसद जैन ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस गंभीर और संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी, ताकि पश्चिम बंगाल में रह रहे नागरिकों के जीवन और सम्मान की रक्षा की जा सके।

Previous Post

हिंदू सभा के पदाधिकारी ने कराया डीएनए टेस्ट, रामजीलाल सुमन के डीएनए टेस्ट की मांग

Next Post

पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में पांच विधायकों के टिकट कटे

January 15, 2022

डॉक्टर साहब लड्डू गोपाल जी का हाथ टूट गया है जल्दी से इलाज कर दो

November 19, 2021
युवक से बुलेट लूटकर भाग गए बदमाश

युवक से बुलेट लूटकर भाग गए बदमाश

October 12, 2022
नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

नदी में 15 से 20 फीट नीचे आज सुबह दो शव और मिले, अब तक मिल चुके दस, बचे हुए दो के लिए तलाश जारी

October 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.