• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल करेगा आगरा मेट्रो की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल करेगा आगरा मेट्रो की सुरक्षा

अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार ने किया आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा

July 24, 2023
in administration, Agra, Development, News, Tech

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित यूपी पुलिस का विशेष सुरक्षा बल आगरा मेट्रो की सुरक्षा करेगा। इसी को लेकर विशेष सुरक्षा बल के  अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया। इस दौरान आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय, डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय, 4th बटालियन एसएसएफ के कमांडेन्ट अमित कुमार आदि  मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एडीजी  एलवी एंटनी देव कुमार, डीसीपी सिटी सूरज राय व अन्य।

अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार ने आगरा मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेट्रो सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने आगरा मेट्रो डिपो सहित ऐलिवेटिड एवं भूमिगत भाग का निरीक्षण किया। इस दौरान आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने अपर पुलिस महानिदेशक श्री एल. वी एंटनी देव कुमार को आगरा मेट्रो से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

बता दें कि लखनऊ एवं कानपुर मेट्रो की तरह आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन एवं ट्रेनों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आगरा मेट्रो के सभी परिसर व स्टेशनों पर भी कोई ऐसी जगह नहीं होगी जो सीसीटीवी कैमरे की ज़द में न हो। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए महिला सुरक्षाकर्मी एवं हाउस कीपिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
गौरतलब है कि सितंबर 2020 में कोर्ट, प्रमुख धार्मिक स्थलों, मेट्रो परियोजना सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी एसएसएफ का गठन किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष सुरक्षा बल का मुख्यालय राजधानी लखनऊ में स्थित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा व सहारनपुर में एसएसएफ की बटालियन गठित कर कमांडेंट की तैनाती की है।

Previous Post

कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने लिया चार्ज, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

Next Post

प्राधिकरण ने तीन मंजिला अवैध निर्माण पर लगाई सील

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
प्राधिकरण ने तीन मंजिला अवैध निर्माण पर लगाई सील

प्राधिकरण ने तीन मंजिला अवैध निर्माण पर लगाई सील

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

8 महीने बाद हाथ आया दो दर्जन से ऊपर मोबाइल चोरी करने वाला चोर

January 11, 2022
पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

May 14, 2022
आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026
सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से की जा रही थी ठगी

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से की जा रही थी ठगी

December 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.