• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कश्मीर फाइल्स में कांग्रेस ने जोड़ा 1990 का पन्ना, वीपी सिंह की सरकार को बताया जिम्मेदार

कश्मीर फाइल्स में कांग्रेस ने जोड़ा 1990 का पन्ना, वीपी सिंह की सरकार को बताया जिम्मेदार

March 14, 2022
in Cultural, Entertainment, National, News, Politics, Uncategorized

नई दिल्ली। इन दिनों अपने देश में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की काफी चर्चा है। कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कश्मीरी पंडित फूट-फूटकर रोते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और उनके पलायन की दर्दनाक दास्तां को दिखाया गया है। फिल्म निर्माता और अभिनेताओं को गले लगाकर लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। यह तीन दशकों तक सीने में जज्ब गुबार के फूटने जैसा है। आंखों से आंसू बनकर निकलता यह कश्मीरी पंडितों का दर्द है, जो अपने या अपने परिवार के साथ घटी त्रासदी को बड़े परदे पर देखकर बाहर निकल रहा है। इस बीच, केरल कांग्रेस के ट्वीट के बाद पूर्व गवर्नर जगमोहन की काफी चर्चा होने लगी है।

दरअसल, कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार पर केंद्रित फिल्म की रिलीज के बाद जिस तरह से इसकी चर्चा शुरू हुई, कांग्रेस खुद को उनका ज्यादा हितैषी साबित करने की कोशिश में जुट गई। केरल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कई ट्वीट कर डाले। उसने कश्मीरी पंडितों की मदद के आंकड़े दिखाए। ऐसे ही एक ट्वीट में कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया है कि पंडितों ने गवर्नर जगमोहन के निर्देश पर सामूहिक रूप से घाटी छोड़ दी थी, वह आरएसएस मैन थे। इतना ही नहीं, कांग्रेस की राज्य ईकाई ने कहा कि पलायन बीजेपी समर्थित वीपी सिंह सरकार के समय में शुरू हुआ था। कांग्रेस के इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कश्मीरी पंडितों के पलायन के समय केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी और भाजपा ने उसे समर्थन दिया था। 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हारने के बाद कम्युनिस्ट पार्टियों और बीजेपी के समर्थन से वीपी सिंह प्रधानमंत्री बने थे। कांग्रेस अब भाजपा को घेर रही है।
एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी समर्थित वीपी सिंह सरकार दिसंबर 1989 में सत्ता में आई। अगले ही महीने जनवरी 1990 में पंडितों का पलायन शुरू हो गया। बीजेपी ने कुछ नहीं किया और नवंबर 1990 तक वीपी सिंह को समर्थन देना जारी रखा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने केरल कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि अगर जगमोहन आरएसएस मैन थे तो कांग्रेस की पीएम इंदिरा गांधी ने उन्हें 1984 में जम्मू-कश्मीर का गवर्नर क्यों नियुक्त किया था। इस पोस्ट पर वह राजीव गांधी के समय में भी क्यों रहे। उन्होंने 14 अप्रैल 1990 को श्रीनगर से प्रकाशित एक उर्दू अखबार की कुछ लाइनों वाला एक कागज शेयर करते हुए लिखा कि जगमोहन को 19 जनवरी 1990 को जम्मू-कश्मीर का गवर्नर बनाया गया था। वह जम्मू में थे और 21 जनवरी को श्रीनगर पहुंचे। 19 जनवरी की रात में ही कश्मीरी पंडितों पर जुल्म ढाए गए और उन्हें घाटी छोड़कर जाना पड़ा। इसी अखबार में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कश्मीर आतंकियों के गुट ने कहा था कि वर्तमान संघर्ष कश्मीर में इस्लाम का दबदबा कायम करने के लिए है। जो कोई भी इस रास्ते में बाधा बनेगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। लेख के माध्यम से आतंकियों ने कश्मीर में पंडितों को मुसलमानों की राह में सबसे बड़ी अड़चन बताया था।

Previous Post

एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी चेतन

Next Post

धरती के भगवान ने बचाई मुंह से सांस देकर बच्ची की जान, पति सहित पूरा शहर कर रहा सलाम

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

Next Post
धरती के भगवान ने बचाई मुंह से सांस देकर बच्ची की जान, पति सहित पूरा शहर कर रहा सलाम

धरती के भगवान ने बचाई मुंह से सांस देकर बच्ची की जान, पति सहित पूरा शहर कर रहा सलाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

साल के पहले दिन कड़ाके की सर्दी और रिमझिम बारिश में 65 हजार लोगों ने ताजमहल का किया दीदार

January 1, 2026
विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मुकदमे में चार प्रोफेसर के खिलाफ मांगी अभियोजन के लिए स्वीकृति

May 24, 2024
संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

January 10, 2026
जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया केंद्रीय और जिला कारागार का निरीक्षण

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया केंद्रीय और जिला कारागार का निरीक्षण

March 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.