• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026
in Agra, Cultural, News

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर निकाली जा रही 81 दिवसीय ‘गविष्टि (गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा’ के अंतर्गत रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आगरा जनपद में स्वागत किया गया। आगरा शहर से लेकर किरावली तक आयोजित धर्मसभाओं में शंकराचार्य ने गौसंरक्षण को राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का आधार बताते हुए व्यापक जनजागरण का आह्वान किया।

धाकरान चौराहे पर आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भारत में गाय को सदैव माता का दर्जा प्राप्त रहा है, क्योंकि वह कृषि, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल में गाय को केवल एक पशु मान लिया गया था और दुर्भाग्यवश स्वतंत्रता के दशकों बाद भी उस मानसिकता में अपेक्षित परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में आज भी गोवध और गोमांस का व्यापार जारी है, जो अत्यंत चिंताजनक है। शंकराचार्य ने कहा कि यदि सरकारें वास्तव में गौमाता के सम्मान की बात करती हैं तो उन्हें देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जो सरकार गोवध नहीं रोक सकती, उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।”उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का उल्लेख करते हुए कहा कि गौरक्षा के विषय में निर्णायक कदम उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि गविष्टि यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि गौरक्षा और सांस्कृतिक चेतना के लिए चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन है। धर्मसभा में गौसेवा और गौरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए महेश धाकड़ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने शंकराचार्य को भारतीय कृषि संस्कृति के प्रतीक स्वरूप हल भेंट कर सम्मानित किया। धर्मसभा के उपरांत धाकरान चौराहे से नाई की मंडी स्थित प्राचीन श्री प्रेमनिधि जी मंदिर तक शंकराचार्य महाराज की पालकी यात्रा निकाली गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। वहीं किरावली स्थित मौनी बाबा आश्रम में भी शंकराचार्य के दर्शन के लिए चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित रहे। उनके आगमन पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश डागुर ने पादुका पूजन कर विधिवत आरती उतारी तथा फल, फूल एवं वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

Previous Post

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

Next Post

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूपी में बाउंस बैक करने के लिए मायावती ने खाई कसम, बीजेपी को हराने के लिए टारगेट होगी सपा

यूपी में बाउंस बैक करने के लिए मायावती ने खाई कसम, बीजेपी को हराने के लिए टारगेट होगी सपा

March 30, 2022
आगरा कॉलेज के बायोटेक छात्रों ने दिखाए हुनर

आगरा कॉलेज के बायोटेक छात्रों ने दिखाए हुनर

May 18, 2024
कोठी मीना बाजार से लोहामंडी तक निकला 12 ट्रैक्टर मलवा

कोठी मीना बाजार से लोहामंडी तक निकला 12 ट्रैक्टर मलवा

June 13, 2025
विवि में व्याप्त अनियमितताओं और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी का हंगामा

विवि में व्याप्त अनियमितताओं और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एबीवीपी का हंगामा

November 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.