• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

June 6, 2026
in Agra, Court, Entertainment, News, Politics

आगरा। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में शनिवार को अदालत में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर पुलिस की आख्या को अधूरी बताते हुए कंगना रनौत को स्वयं न्यायालय में तलब कर उनका बयान दर्ज किए जाने की मांग की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित कर दी है।

वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा गया कि न्यायालय ने पूर्व में धारा 225 बीएनएस के अंतर्गत विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन थाना न्यू आगरा पुलिस ने कंगना रनौत का बयान दर्ज किए बिना ही उनके अधिवक्ता के कथनों के आधार पर रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर दी।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि पुलिस द्वारा की गई विवेचना अधूरी है और अब तक न तो कंगना रनौत से कोई पूछताछ की गई है और न ही उनका बयान दर्ज किया गया है। साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र करने का भी समुचित प्रयास नहीं किया गया। वादी पक्ष ने अदालत से मांग की कि न्याय के हित में कंगना रनौत को न्यायालय में तलब कर स्वयं उनका बयान दर्ज किया जाए और आवश्यक पूछताछ की जाए। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि केवल इसी प्रक्रिया से मामले के वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जा सकता है और न्यायिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकती है। अदालत ने इस प्रार्थना पत्र की प्रति कंगना रनौत की जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान को उपलब्ध कराते हुए उस पर आपत्ति दाखिल करने के लिए 8 जुलाई 2026 की तिथि तय कर दी। दूसरी ओर कंगना रनौत की अधिवक्ता अनुसुइया चौधरी की ओर से उनकी जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान ने अदालत में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि अनुसुइया चौधरी अस्वस्थ होने के कारण अदालत में उपस्थित होकर बहस नहीं कर सकती हैं, इसलिए उन्हें समय दिया जाए। कंगना पक्ष की ओर से समय मांगे जाने पर वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कड़ा एतराज दर्ज कराया। उन्होंने अदालत में कहा कि विपक्षी पक्ष जानबूझकर मामले को लंबा खींचने का प्रयास कर रहा है और बार-बार बहस से बच रहा है। वादी पक्ष ने लिखित रूप से भी अपना विरोध दर्ज कराया और अदालत से शीघ्र सुनवाई की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कंगना रनौत पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित कर दी। वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, धीरज बी.एस. फौजदार, प्रेम कुमार तथा आई.डी. श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अदालत में अपने तर्क प्रस्तुत किए। अब इस मामले में सबकी निगाहें 8 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत के समक्ष पुलिस रिपोर्ट, कंगना रनौत को तलब किए जाने की मांग तथा दोनों पक्षों की आपत्तियों पर आगे की कार्रवाई तय हो सकती है।

Previous Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

Next Post

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

Related Posts

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

June 6, 2026

आगरा। आगरा में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा...

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

Next Post
फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर युवक यमुना में कूदा

सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर युवक यमुना में कूदा

August 1, 2022
पुलिस विभाग के आईपीएस सोनम कुमार कहे जाने लगे ‘एप बाबा’, उम्र कम अनुभवी ज्यादा

पुलिस विभाग के आईपीएस सोनम कुमार कहे जाने लगे ‘एप बाबा’, उम्र कम अनुभवी ज्यादा

March 10, 2025
गैंगस्टर विनय को भगाने के षड्यंत्र में शामिल दो और लोग पुलिस ने जेल भेजे

गैंगस्टर विनय को भगाने के षड्यंत्र में शामिल दो और लोग पुलिस ने जेल भेजे

July 17, 2022
छेड़छाड़ से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुनवाई नहीं करने पर दरोगा लाइन हाजिर

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुनवाई नहीं करने पर दरोगा लाइन हाजिर

December 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा
  • पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.