• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अंकुश ने पुलिस को बताए सिंडिकेट में शामिल कई सफेदपोश  के नाम

अंकुश ने पुलिस को बताए सिंडिकेट में शामिल कई सफेदपोश के नाम

पुलिस से बचने के लिए दुबई की सिम चलाता था, चैटिंग और व्हाट्सएप कॉल से ही करता था बात

June 5, 2022
in Agra, Crime

आगरा। क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल को पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले अंकुश ने इस धंधे के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा किया है। यह पूरा धंधा दुबई से संचालित हो रहा था। आरोपी अंकुश ने वहां की वेबसाइट पर कमीशन पर अपने नाम सुपर मास्टर लॉगिन आईडी ले रखी थी। अंकुश ने पुलिस को यह भी बताया है कि कई सफेदपोश उसके साथ शामिल हैं। वहीं कई पत्रकारों के नाम भी बताए हैं जो उससे महीनेदारी लेते थे। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंकुश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद शनिवार को उसे फरीदाबाद के फ्लैट से पकड़ लिया गया। अंकुश ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सट्टे का काम करता था। दिल्ली में रहकर वह पूरी गद्दी चला रहा था।  अंकुश क्रिकेट की हर गेंद और चौके-छक्कों का हिसाब रखता था। सट्टे की कमाई का लेखाजोखा भी एक सॉफ्टवेयर में रखता था। पुलिस से बचने के लिए गुर्गों से बातचीत के लिए दुबई से खरीदी सिम का इस्तेमाल करता था। 

अंकुश ने यह भी बताया कि सट्टे का पूरा खेल दुबई से संचालित होता है। वह दुबई से संचालित वेबसाइट www.diamondexch.com से अपने नाम पर सुपर मास्टर लॉगिन आईडी पांच से दस लाख रुपये में खरीदता था। उसकी सब-आईडी को आगे अपने गुर्गों को दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक में बेचता था। सुपर मास्टर आईडी की मदद से उसे पता चल जाता था कि किस साथी की आईडी से किस सेशन में रुपये जीते गए और उन्होंने कितना मुनाफा कमाया। पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्यनारायण भी मौजूद रहे। अंकुश को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम, एसआई हरीश शर्मा आदि शामिल रहे।

Previous Post

कानपुर हिंसा में सपा नेता समेत 36 लोग नामजद

Next Post

सैन्य कर्मी की पत्नी ने चौकी इंचार्ज के हाथ में मारी खुरपी

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
सैन्य कर्मी की पत्नी ने चौकी इंचार्ज के हाथ में मारी खुरपी

सैन्य कर्मी की पत्नी ने चौकी इंचार्ज के हाथ में मारी खुरपी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के आधार पर बनाई जाती थी: योगी आदित्यनाथ

2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के आधार पर बनाई जाती थी: योगी आदित्यनाथ

March 27, 2024
आगरा के खाते में तीन मंत्री पद, बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति योगी सरकार में

सरकार के पेंच कसने में जुटे योगी, मंत्रियों को दिया सीधा संदेश- अनुशासित रहिए और काम पर ध्यान दीजिए

March 31, 2022
एसटीएफ के आने से पहले ही संस्कृति भवन में रंग-रोगन कराने में जुटा विवि

एसटीएफ के आने से पहले ही संस्कृति भवन में रंग-रोगन कराने में जुटा विवि

September 13, 2022
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.