• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के आधार पर बनाई जाती थी: योगी आदित्यनाथ

2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के आधार पर बनाई जाती थी: योगी आदित्यनाथ

बुधवार को मुख्यमंत्री मथुरा में कांग्रेस पर जमकर बरसे

March 27, 2024
in Cultural, National, News, Politics

मथुरा। बुधवार को मथुरा में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व योजनाएं जाति और धर्म के अनुसार बनाई जाती थी। उनका लाभ भी जाति और धर्म के चेहरे अनुसार दिया जाता था। मोदी सरकार ने नागरिकों की संतुष्टि को अपनी जीत का आधार बनाया, जाति मजहब को नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम ने कहा मेरा सौभाग्य है यहां बार बार आने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा यहां की होली की चर्चा पूरी दुनिया में है। हमसे जितना हो रहा वो भी कम पड़ रहा है। याद करिये 2021 में जब वैष्णो महाकुम्भ का आयोजन हुआ। जब तक कुम्भ था कोरोना नहीं आया। कुम्भ खत्म होने पर कोरोना की महामारी फैली। पिछले दस वर्ष में आपने बदलते भारत को देखा है। लोग सम्मान के साथ भारत को देखते हैं। हर भारतवासी को सम्मान मिल रहा। मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है।

सीएम ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले पूर्वोत्तर में उग्रवाद था। जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज थे। 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में वहां शांति बहाल हुई है। अब सैनिक जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा घायल नहीं किए जाते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए फैमिली फर्स्ट है, जबकि नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। फैमिली फर्स्ट वालों के राज में भ्रष्टाचार माफिया राज और तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। नरेंद्र मोदी के राज में, रामराज, सबका साथ सबका विकास, माफिया राज की समाप्ति के कार्य होते हैं। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मभूमि में कान्हा का आशीर्वाद भी  लिया। इस दौरान उनके साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मुख्य सचिव) शैलजाकांत मिश्रा मौजूद रहे। मथुरा के कार्यक्रम के बाद वह मेरठ पहुंच गए।

कृष्ण जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मुख्य सचिव) शैलजाकांत मिश्रा।
Previous Post

डूब क्षेत्र से निर्माण हटाने चाहिए, बोले एनजीटी की मुख्य बेंच के सदस्य

Next Post

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

Related Posts

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

August 16, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक को एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। ...

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

August 16, 2026

आगरा। क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।  क्षत्रिय सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष...

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में लहराया तिरंगा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में लहराया तिरंगा

August 15, 2026

आगरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को ताजमहल में तिरंगा लहराया। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को...

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी राष्ट्रगान, देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों से गूंज उठी

August 15, 2026

आगरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ताजनगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। शहर के सरकारी...

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

Next Post
ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

ताजमहल पर टिकट-वेंडिंग मशीन लगेंगी, पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, एक महिला ने ली जल समाधि

July 8, 2025
सपा नेता जुगेंद्र यादव का नीलकंठ होटल कुर्क

सपा नेता जुगेंद्र यादव का नीलकंठ होटल कुर्क

March 27, 2023
कल ताज नगरी में यूनिकॉर्न कंपनीज कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

कल ताज नगरी में यूनिकॉर्न कंपनीज कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

February 22, 2025
बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

बेबी रानी मौर्य के डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

March 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा
  • क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने
  • पिता को शक था बेटी उसकी नहीं है इसलिए बेटी को मार डाला
  • 70 से ज्यादा सवार लोगों का बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.