• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

पुलिस ने नई कांवड़ लाने की व्यवस्था की जिसके बाद शांत हुए सभी

August 16, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक को एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी।  हादसे के बाद घायल युवक को संभालने के दौरान उसकी बहन ने कांवड़ सड़क किनारे रख दी, जहां कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने की जानकारी मिलते ही साथी कांवड़िये आक्रोशित हो गए और उन्होंने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से मामला संभाला।

मामला राधे-राधे हॉस्पिटल के सामने का है। शमसाबाद क्षेत्र के ज्ञान सिंह की घड़ी गांव के रहने वाले कांवड़िये कासगंज से कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे थे। कांवड़ियों के जत्थे में युवक की बहन पूजा भी शामिल थीं और वह भी कांवड़ लेकर चल रही थीं। बताया गया है कि युवक अपनी बहन पूजा को खाना देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान राधे-राधे हॉस्पिटल के सामने एक एक्टिवा सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया और उसके शरीर में हल्की चोटें आईं। भाई को सड़क पर गिरा देखकर पूजा उसे उठाने के लिए दौड़ीं। घायल भाई को संभालने के दौरान उन्होंने अपनी कांवड़ सड़क किनारे रख दी। इसी दौरान कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ टूटने की खबर जैसे ही साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों को मिली, वे नाराज हो गए। कांवड़ खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। अचानक हाईवे पर कांवड़ियों के रुकने और हंगामा करने से यातायात प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले कांवड़ियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें समझाया कि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाए। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि एक्टिवा की टक्कर से युवक को मामूली चोट आई थी। कांवड़ खंडित होने के बाद कांवड़ियों की आस्था को देखते हुए पुलिस ने नई कांवड़ लाने की व्यवस्था की। पुलिस की गाड़ी से दो कांस्टेबल और तीन कांवड़ियों को कासगंज भेजा गया, ताकि वहां से नई कांवड़ लेकर वापस आया जा सके। पुलिस की इस पहल से कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने हाईवे से जाम हटा लिया।

Previous Post

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा में भरत सिंह अध्यक्ष, मानवेंद्र सिंह महामंत्री बने

Next Post

शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत

शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कॉपियां बदलने के मामले में एजेंसी के कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ

कॉपियां बदलने के मामले में एजेंसी के कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ

August 27, 2022
रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026
सदर में 500 रुपये के लिए युवक को नग्न कर पीटा

सदर में 500 रुपये के लिए युवक को नग्न कर पीटा

March 16, 2025
5 से 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश रहेगा निशुल्क

5 से 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश रहेगा निशुल्क

August 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.