• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत

शादी के पांचवें दिन दुल्हन गायब, 11 लाख की लगा गई चपत

August 17, 2026
in administration, Agra, Crime

आगरा। आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद दुल्हन के करीब 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। शादी कराने वाले बिचौलिए पर भी परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का दावा है कि बिचौलिए ने पहले शादी का भरोसा दिलाकर डेढ़ लाख रुपये लिए और बाद में युवती के गायब होने की शिकायत करने पर उन्हें धमकाया।

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बेटे हैं। छोटे बेटे राहुल की शादी पहले ही हो चुकी है। बड़े बेटे विश्नू की शादी के लिए परिवार रिश्ते की तलाश कर रहा था। विश्नू फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। परिवार चाहता था कि उसके लिए अच्छा रिश्ता मिले। इसी दौरान उनकी मुलाकात शमसाबाद निवासी जवाहर सिंह से हुई। आरोप है कि जवाहर सिंह ने प्रयागराज की रहने वाली युवती प्रीति के बारे में बताया। बिचौलिए ने परिवार को बताया कि लड़की गरीब परिवार से है और उसके पिता नहीं हैं। उसने युवती के भाई धारा सिंह को जानने की बात भी कही। परिवार को रिश्ता पसंद आया और बातचीत आगे बढ़ गई। गुड्डी देवी का आरोप है कि युवती के भाई धारा सिंह और उससे जुड़े अन्य लोगों ने खुद को गरीब बताते हुए शादी का खर्च उठाने की बात कही। इसके बाद शादी का सामान खरीदने के नाम पर परिवार से डेढ़ लाख रुपये मांगे गए। परिवार के मुताबिक उन्होंने एक लाख रुपये नकद दिए, जबकि 50,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 27 जून 2026 को शादी की रस्में पूरी कराई गईं। शादी के बाद प्रीति नई दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची। घर में खुशियों का माहौल था और परिवार को किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था। शादी के पांच दिन बाद 3 जुलाई की सुबह गुड्डी देवी उठीं। उन्होंने रोज की तरह बहू प्रीति को चाय के लिए आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिला। परिवार ने घर में तलाश की तो प्रीति कहीं नहीं मिली। पहले उन्हें लगा कि शायद वह आसपास गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद घर में सामान की जांच की गई तो परिवार के होश उड़ गए। आरोप है कि दुल्हन घर से अपने साथ भारी मात्रा में जेवर और नकदी ले गई थी। परिवार का आरोप है कि प्रीति मंगलसूत्र, लॉकेट, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब दो तोले सोने के जेवर लेकर गई। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 250 ग्राम चांदी की पायजेब, चांदी की करधनी, कीमती कपड़े और मुंह दिखाई में मिले 16 हजार रुपये भी गायब मिले। परिवार के मुताबिक घर की छोटी बहू मधू के जेवर भी नहीं मिले। आरोप है कि उसका सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, पायजेब और 15 हजार रुपये नकद भी दुल्हन अपने साथ ले गई। पीड़ित दूल्हे विश्नू ने दावा किया कि दुल्हन करीब चार तोला सोना और एक किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हुई है। इनमें दो मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी का कमरबंद और पायल शामिल हैं। विश्नू का आरोप है कि नकदी और जेवर मिलाकर परिवार को करीब 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा शादी कराने के नाम पर बिचौलियों को अलग से डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। परिवार का आरोप है कि उन्हें शादी के नाम पर पहले भरोसे में लिया गया और फिर दुल्हन के फरार होने के बाद उनके सामने बड़ी आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई।

Previous Post

एत्मादपुर में कावड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, किया हंगामा

Next Post

तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

तीसरे सोमवार को शिवमय हुई ताजनगरी, कैलाश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम ने 1158 गिरासू पोलों को कराया पुनर्स्थापित

नगर निगम ने 1158 गिरासू पोलों को कराया पुनर्स्थापित

July 30, 2024
पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

पुल निर्माण की मांग को लेकर 186 दिन से चल रहा धरना खत्म

May 15, 2026
बजरंग डेयरी में नकली 5300 लीटर मिलावटी दूध कराया नष्ट

बजरंग डेयरी में नकली 5300 लीटर मिलावटी दूध कराया नष्ट

November 10, 2025
एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में मामूली आग से बदहवासी फैली

एसएन मेडिकल कॉलेज की 8 मंजिला इमारत में मामूली आग से बदहवासी फैली

March 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.