आगरा। बसई जगनेर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार देर शाम निहाल निवासी ताजपुरा, भोला पुत्र रामजीलाल निवासी बसई जगनेर महेंद्र पुत्र रुकमपाल सिंह खेतों से पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान बिजली कड़कने लगी। बचने के लिए वह काशीपुरा मार्ग पर तीनों बैठ गए। फिर भी तीनों पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से निहाल सिंह और भोला पुत्र रामजीलाल की मौत हो गई । वहीं भोला गंभीर रूप से झुलस गया।











