• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नकल पकड़ने के लिए हर रोज खर्च हो रहे 50 हजार, नहीं पकड़ा गया एक भी कॉलेज !

नकल पकड़ने के लिए हर रोज खर्च हो रहे 50 हजार, नहीं पकड़ा गया एक भी कॉलेज !

15 मई से हर जिले में जा रही हैं दो टीमें, अभी तक नहीं पकड़ पाई कहीं भी नकल

May 18, 2023
in administration, Agra, Education

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में जहां एक और नकल कराने के लिए 10 हजार रुपए मांगे जाने का आरोप लग रहा है, वहीं दूसरी ओर उड़नदस्तों को कहीं भी नकल नजर नहीं आ रही है। चार दिन में अभी तक एक भी कॉलेज नकल में नहीं पकड़ा गया है, जबकि रोजाना विश्वविद्यालय के 50 हजार से ऊपर रुपए इसी पर खर्च हो रहे हैं।

बता दें कि 15 मई से चार जिले (आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी) में दो टीमें भेजी जा रही हैं। एक टीम में तीन शिक्षक भेजे जा रहे हैं। अगर खर्चे की बात करें तो शिक्षकों को रोजाना प्रति शिक्षक के हिसाब से 240 रुपए रिम्युनरेशन और 700 से 900 के बीच में डीए दिया जाता है। इसके अलावा वह जिन गाड़ियों में जाते हैं उन पर भी हजारों रुपए का खर्चा होता है। विश्वविद्यालय के वर्तमान में हर रोज करीब 50 हजार और उससे ज्यादा रुपए खर्च हो रहे हैं, लेकिन नकल कहीं भी नहीं पकड़ी जा रही है। नकल के नाम पर अभी तक सिर्फ 6 नकलची पकड़े गए हैं। वह भी मथुरा के ही शिक्षकों ने पकड़े थे। टीमों को कहीं भी नकल नजर नहीं आ रही है। 15 मई से लेकर अभी तक कई बड़े पेपर हुए हैं।  बीती परीक्षाओं की बात करें तो विश्वविद्यालय ने नकल के नाम पर चंद कॉलेज ही पकड़े थे और खर्चा करीब 15 से 20 लाख रुपए हुआ था। डीएलए द्वारा बुधवार को लाल सिंह कॉलेज पर हंगामे की खबर प्रकाशित की गयी थी। छात्रों ने आरोप लगाया था कि नकल के लिए उनसे 10 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। पैसे नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई है। मामला सुर्खियों में छाने के बाद विश्वविद्यालय ने लाल सिंह का केंद्र निरस्त कर दिया है। नकल नहीं पकड़े जाने के सवाल पर उड़नदस्ता प्रभारी प्रोफेसर बिंदु शेखर शर्मा का कहना है कि नकल पकड़ने के लिए रोजाना हर जिले में दो-दो टीमें भेजी जा रही हैं। टीमों के सदस्यों का कहना है कि उन्हें कहीं भी नकल नहीं मिल रही है। उड़नदस्ता प्रभारी का कहना है कि जो भी कॉलेज नकल में पकड़े जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Previous Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक झुलसा

Next Post

विजीलेंस टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
विजीलेंस टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

विजीलेंस टीम ने बीईओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रोफेसर आशु रानी बनीं विश्वविद्यालय की नई कुलपति

प्रोफेसर आशु रानी बनीं विश्वविद्यालय की नई कुलपति

September 29, 2022
मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने किया ताजमहल का दीदार

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने किया ताजमहल का दीदार

November 20, 2022
सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

February 13, 2024
ताजगंज में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे थे हुक्का बार

ताजगंज में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे थे हुक्का बार

July 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.