• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मंडलायुक्त ने ताज महोत्सव की तैयारियों  का लिया जायज़ा

मंडलायुक्त ने ताज महोत्सव की तैयारियों का लिया जायज़ा

सभी स्थलों की तैयारियां 16 फरवरी को हर हाल में पूर्ण होने के निर्देश

February 13, 2024
in administration, Agra, Cultural, National, News

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त ने ताज महोत्सव आयोजन के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। सर्वप्रथम ताज महोत्सव के अंतर्गत शिल्पग्राम, सदर, सूरसदन और ग्यारह सीढ़ी सहित सभी आयोजन स्थलों पर तैयार किये जा रहे कार्यक्रम मंच, स्टाल, सजावट और प्रवेश द्वार की डिजायन को देखा। ग्यारह सीढ़ी स्थल पर भी फूड कोर्ट बनाने हेतु स्टाल लगवाने एवं कार्यक्रम थीम पर आधारित सेल्फ़ी पॉइंट बनवाने के निर्देश दिये। सभी स्थलों पर एक ही विशेष थीम पर आयोजन स्थल को तैयार करने, सेल्फी पॉइंट बनाने और आकर्षक लाइटिंग करने के निर्देश दिये गए।

मंडलायुक्त ने संबंधित एजेंसी और विभागों को निर्देशित करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी स्थलों पर तैयारियां 16 फरवरी को हर हाल में पूर्ण हो जानी चाहिए। आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक एनओसी व एक्विटी से संबंधित अनुमति ससमय प्राप्त कर ली जाएं। शिल्पग्राम, सूरसदन और सदर बाजार में होने वाले ताज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान किसी तरह का जाम ना लगे और आवाजाही में परेशानी ना हो, इस हेतु मंडलायुक्त ने उपरोक्त कार्यक्रम स्थलों पर समुचित पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सड़क के किनारे किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण और अवैध वेंडर्स नहीं दिखने चाहिए। वहीं एसीपी ट्रैफिक द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। शिल्पग्राम स्थल पर 10 टीएसआई और 50 कांस्टेबल तैनात होंगे तो वहीं अन्य कार्यक्रम स्थलों पर एक टीएसआई और पांच कांस्टेबल तैनात रहेंगे। टीम में महिला कांस्टेबल शामिल रहेगी। जगह-जगह एंटी रोमियो की टीम तैनात रहेगी। शिल्पग्राम की तरफ जाने वाले रास्ते को ट्रैफिक फ्री बनाए रखने के लिए शाम पांच बजे के बाद धांधूपुरा से शिल्पग्राम की तरफ आने वाला रास्ता बंद कर रूट डायवर्जन किया जाएगा।

मंडलायुक्त द्वारा मेरा आगरा सिटी एप पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बारे में पूछा गया। संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि टेस्टिंग कर ली गई है। कल से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। वहीं शिल्पग्राम में दसों दिन तक होने वाले सभी कार्यक्रमों को बुक माय शो प्लेटफार्म पर लिस्ट कराने एवं ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताज महोत्सव से जुड़े सभी कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचने के लिए सुगम साधन हेतु किराए पर गोल्फकार्ट चलवाने पर भी विचार किया गया। सभी कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल इत्यादि जनसुविधाओं की व्यवस्था करने एवं कार्यक्रम स्थल के अंदर-बाहर जनसुविधाओं से जुड़े साइनेज लगवाने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड, नगरायुक्त  अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्र, अपर आयुक्त न्यायिक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स आदि  मौजूद रहे।

Previous Post

वाहन चोर गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Next Post

100 बसों में 17 फरवरी को आगरा से 6 हजार रामभक्त, श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या नगरी: बघेल

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
100 बसों में 17 फरवरी को आगरा से 6 हजार रामभक्त, श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या नगरी: बघेल

100 बसों में 17 फरवरी को आगरा से 6 हजार रामभक्त, श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या नगरी: बघेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग लेकर एनएसयूआई और सपा छात्र सभा हो रही उग्र

चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग लेकर एनएसयूआई और सपा छात्र सभा हो रही उग्र

February 3, 2024
खंदौली पुलिस ने पकड़ा एक कुंटल 25 किलो गांजा

खंदौली पुलिस ने पकड़ा एक कुंटल 25 किलो गांजा

May 10, 2022
जदयू की इफ्तार पार्टी में राजद नेताओं को न्योता, सीएम नीतीश होंगे मुख्य अतिथि

जदयू की इफ्तार पार्टी में राजद नेताओं को न्योता, सीएम नीतीश होंगे मुख्य अतिथि

April 27, 2022
बिचपुरी से चोरी डंपर भरतपुर में मिला

बिचपुरी से चोरी डंपर भरतपुर में मिला

July 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.