• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026
in accident, Agra

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। डूबने से दो लोगों की मौत की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।

रायभा स्थित लॉर्ड शिवा स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं-10वीं के पांच छात्रों ने धनौली और नगला मंशा के बीच स्थित पहाड़ के जमा पानी में नहाने का प्लान बनाया था। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद या मध्य में पांचों दोस्त पहाड़ के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच दोस्तों में से दो छात्र पानी में नहाने के लिए उतरे, जबकि बाकी तीन छात्र बाहर खड़े होकर देखते रहे। गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक छात्र अचानक पानी में डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख दूसरा छात्र उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों डूब गए। दो साथियों को डूबता देख बाहर खड़े छोटे बच्चे घबरा गए और डर के मारे मौके से भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोगों और तैराकी जानने वाले स्थानीय युवाओं को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रों की पहचान करन उम्र 17 वर्ष पुत्र रामेन्दर निवासी मगुरा व देवमोहन उम्र 16 वर्ष पुत्र ईश्वरी प्रसाद शर्मा निवासी नगला मंशा के रूप में हुई है। 

Previous Post

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

Next Post

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एडवोकेट एक्ट में संशोधन मंजूर नहीं, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

एडवोकेट एक्ट में संशोधन मंजूर नहीं, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

February 25, 2025
आईईटी के पूर्व निदेशक ने मांगा तीन महीने का अवकाश

आईईटी के पूर्व निदेशक ने मांगा तीन महीने का अवकाश

July 30, 2022
कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

March 21, 2022
ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

ऑटो पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

March 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.