• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पाटिल पुत्र पटियाली में पहली बार जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री

पाटिल पुत्र पटियाली में पहली बार जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री

मोदी के आने को लेकर सभी उत्साहित, तैयारियां जोरों पर

February 7, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। 10 फरवरी को कई इतिहास एक साथ घटेंगे। पहला यह कि पाटिल पुत्र पटियाली में पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री जनसभा करेंगे। दूसरा  कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बाद सभा का यह पहला अवसर होगा। इस जनसभा में एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। तीसरा यह कि पटियाली जैसे पिछड़े क्षेत्र में देश का कोई प्रधानमंत्री जनसभा करने आ रहा है।

हालाँकि प्रधानमंत्री बनेने क़े बाद नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से अपने प्रगाड संबंधो के चलते उनके बेटे राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया के समर्थन में वर्ष 2014 और 2019 में रामलीला मैदान एटा में चुनाव सभा करने एटा आ चुके हैं, लेकिन कासगंज के पटियाली मुख्यालय तहसील पर उनकी यह पहली जनसभा होगी।

पटियाली क्षेत्र से भाजपा के ममतेश शाक्य विधायक भाजपा के प्रत्याशी हैं। ममतेश का कद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद और बढ़ गया। क्योंकि वे मौर्या के साथ नहीं गए और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ रहे। इसीलिए उनकी मनपसंद जगह पटियाली से टिकट दिया गया। इस सीट पर आजम खान की सिफारिश पर सपा के टिकट पर जाहिदा बेगम उर्फ बिटिया को टिकट दिया गया है।  यह चुनाव बेहद रोचक हो गया है और प्रतिष्ठापूर्ण भी। मुस्लिम बाहुल्य सीट पर हाईकमान ने सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। प्रधानमंत्री  के चुनावी सभा में आने को लेकर यह सीट बेहद रोचक हो गई है।

कोरोनावायरस काल में आज स्कूल कॉलेज खुले हैं और आज भी प्रधानमंत्री की पटियाली में जनसभा को लेकर प्रशासन और भाजपाइयों के हाथ-पैर फूल गए हैं।

इस संवाददाता ने जब प्रधानमंत्री की जनसभा के बारे में कासगंज के भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी से बात की तो वह हड़बड़ाए हुए थे, उन्होंने बताया कि जनसभा एसबीएस कॉलेज के मैदान में होगी। समय और प्रोटोकॉल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, उन्होंने कहा कि जनसभा में एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। जनसभा का असर पटियाली के निकटवर्ती एटा, फर्रुखाबाद, बदायूं सहित दो दर्जन जिलों पर होगा।

रोचक बात यह है कि प्रधानमंत्री की पटियाली में जनसभा की तिथि उसी दिन निर्धारित की गई है जब उत्तर प्रदेश चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी को होगा। ऐसे में इस चुनाव सभा का असर दूर दूर तक जाएगा। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कोरोना काल में ज्यादा बढ़ी है। इसीलिए आम लोगों में जनसभा को लेकर भारी उत्साह है।

मोदी की लोकप्रियता चुनावों में भाजपा भुनाती रही है। देखना है पटियाली की पहली जनसभा का  निकटवर्ती  सीटों पर क्या असर होगा। यह गवाही मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम देंगे।

Previous Post

जलेसर सुरक्षित सीट की मौजूदा चुनावी तस्वीर, ‘सुरक्षित’ नहीं है ‘जलेसर सुरक्षित’!

Next Post

मुलायम से सीखे सियासी दाव-पेंच, 15 साल से सैफई परिवार पर ही अजमा रहे हैं एसपी सिंह बघेल

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

Next Post
मुलायम से सीखे सियासी दाव-पेंच, 15 साल से सैफई परिवार पर ही अजमा रहे हैं एसपी सिंह बघेल

मुलायम से सीखे सियासी दाव-पेंच, 15 साल से सैफई परिवार पर ही अजमा रहे हैं एसपी सिंह बघेल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा थाना पुलिस ने पांच चोरों को पकड़ा

सिकंदरा थाना पुलिस ने पांच चोरों को पकड़ा

November 14, 2022
कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से मलबे में दब गए पांच बच्चे हुए घायल

कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरने से मलबे में दब गए पांच बच्चे हुए घायल

January 31, 2025
पहले तबादला हुआ फिर निरस्त हुआ, फिर से वहीं हुआ जहां पहले हुआ

पहले तबादला हुआ फिर निरस्त हुआ, फिर से वहीं हुआ जहां पहले हुआ

April 1, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे आगरा

January 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.