• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने धर्मपत्नी संग निहारा ताज

April 26, 2026
in Agra, Business, Politics, Tourism

आगरा। देश की आर्थिक रणनीति और वैश्विक व्यापार को नई रफ्तार देने के मिशन के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल सपत्नीक रविवार सुबह विश्व धरोहर ताज महल पहुंचे, जहां उन्होंने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ ऐतिहासिक स्मारक का अवलोकन किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंत्री ताजमहल पहुंचे और करीब दो घंटे तक भ्रमण जारी रहा। पियूष गोयल का यह आगरा दौरा केवल पर्यटन तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापारिक कूटनीति और निर्यात विस्तार की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

केंद्रीय मंत्री गोयल का यह दौरा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल की रात आगरा आगमन से शुरू हुआ। वे रात आठ बजे आगरा पहुंचे और वे होटल ओबेराय अमर विलास में रुके हुए हैं। इसी होटल में देर रात तक अधिकारियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ उनकी अनौपचारिक चर्चाएं भी हुईं। केंद्रीय मंत्री सुबह छह सेआठ बजे ताज महल में रहे। इस दौरान विदेशी डेलिगेशन भी उनके साथ था। सरकार व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। ताजमहल जैसे वैश्विक प्रतीक स्थल पर यह उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और व्यापार साझेदारों को संदेश देने की रणनीति का हिस्सा रही। दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू निर्यातकों के साथ प्रस्तावित बैठक है, जिसमें लेदर, टॉय, फार्मा और आयुष सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद होगा। बैठक में निर्यात बढ़ाने, वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा मजबूत करने और व्यापारिक बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की जाएगी। आगरा का लेदर उद्योग पहले से ही अंतरराष्ट्रीय पहचान रखता है, वहीं टॉय और आयुष सेक्टर को नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मंत्री गोयल इन क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और निर्यात प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ठोस सुझाव मांगेंगे। साथ ही, वैश्विक व्यापार समझौतों और नई नीतियों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में भी चर्चा होगी। ताजमहल भ्रमण और बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यह दौरा अल्पकालिक जरूर है, लेकिन इसके दूरगामी परिणाम उद्योग और निर्यात क्षेत्र पर देखने को मिल सकते हैं।

Previous Post

सड़क निर्माण में घोटाले पर नगर निगम के इंजीनियर सहित फर्म पाई गईं दोषी

Next Post

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

मन की बात’ कार्यक्रम अब केवल संवाद का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त अभियान बन चुका है: नवीन जैन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

September 3, 2023
दरोगा ने अधिकारियों का आदेश किया हवा-हवाई, लाइन में आमद नहीं कराई

दरोगा ने अधिकारियों का आदेश किया हवा-हवाई, लाइन में आमद नहीं कराई

November 4, 2023
सैंया में जमकर हो रहा  खनन परिवहन, एसडीएम को उतरना पड़ा कार्रवाई के लिए

सैंया में जमकर हो रहा खनन परिवहन, एसडीएम को उतरना पड़ा कार्रवाई के लिए

January 25, 2023
नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षित

नालंदा में सीएम नीतीश के कार्यक्रम में फूटा बम, बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षित

April 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.