• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रांस यमुना में कांवड़ियों के साथ मारपीट, ताजगंज में पथराव के बाद तमंचे से फायरिंग

ट्रांस यमुना में कांवड़ियों के साथ मारपीट, ताजगंज में पथराव के बाद तमंचे से फायरिंग

ट्रांस यमुना में कार सवार बताए गए फौजी, ताजगंज में फायरिंग और पथराव से फैली दहशत

July 28, 2024
in administration, Agra, Crime, Cultural, News

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश की पुलिस को कांवड़ यात्रा के दौरान चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए थे। आगरा पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजामात होने के दावे किए थे। फिर भी रविवार को दो थाना क्षेत्र में कावड़ियों के साथ मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटना हो गई।  ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में कार सवार लोगों ने कांवड़ियों की पिटाई की।  ताजगंज में कावड़ियों के ऊपर पथराव किया गया। इसके साथ ही उनके ऊपर तमंचे से फायर भी किए गए। पथराव में तीन युवक घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की है। 

धौलपुर के बाड़ी के रहने वाले राजकुमार, अंशु और अशोक सहित 10 लोग सोरों से कांवड़ लेकर हाथरस के सैपऊ जा रहे थे। राजकुमार और अंशु के अनुसार टेढ़ी बगिया में फाउंड्री नगर पर पीछे से आती कार का रुख उनकी ओर था। यह देख उन्होंने कार सवारों को इशारा किया। कार सवारों ने जानबूझ कर उन्हें टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर कार सवार बाहर आ गए। कार सवारों ने उनके डंडे छीनकर पिटाई शुरू कर दी। जिसमें राजकुमार और अंशु को चोटें आ गईं। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने हाथरस मार्ग पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। कार सवारों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार कार सवार चारों युवक फौजी हैं। वह दिल्ली से आगरा घूमने आए थे। कार सवारों का कहना है कि वह धीमी गति से जा रहे थे। कांवड़ियों ने उनकी कार में डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद कांवड़िया थाने पहुंचे और कार सवारों के विरुद्ध तहरीर दी।  इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना भानु प्रताप यादव ने बताया कि फौज के अधिकारियों को हंगामा करने वाले फौजियों की रिपोर्ट भेजी जा रही है। कांवड़िए शांतिपूर्ण तरीके से कांवड़ आगे लेकर चले गए। 

दूसरी घटना ताजगंज में दोपहर करीब एक बजे की है। बसई खुर्द के युवक सोरों से कांवड़ लेकर आए थे। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि वे करीब आधा दर्जन लोग थे। सड़क पार कर रहे थे। साथियों ने सामने से दोपहिया पर आ रहे ब्लिंकिट के कर्मचारियों को रोका। कहा कि पहले कांवड़ निकलेगी। इस बात पर विवाद हुआ। ब्लिंकिट कंपनी ऑन लाइन आर्डर पर घरेलू सामान की डिलीवरी करती है। इसका गोदाम सागा एंपोरियम के पीछे है। स्कूटी सवार कर्मचारियों ने अपने साथियों को बुला लिया। कंपनी के कर्मचारियों ने आते ही बवाल शुरू कर दिया। पथराव करना शुरू कर दिया।  उनकी बस्ती से भी लोग बाहर आ गए। बचाव में उनकी तरफ से भी लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके। एक पत्थर उसके सिर पर लगा। सिर फूट गया। कंपनी के कर्मचारियों ने फतेहाबाद मार्ग पर तमंचे से गोलियां चलाईं। फायरिंग और पथराव के चलते वाहन चालक भी दहशत में आ गए। काफी देर के लिए ट्रैफिक रुक गया। दुकानों के शटर गिर गए। राहगीर बुरी तरह सहम गए। जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। सूचना पर ताजगंज थाने से पुलिस आ गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। ब्लिंकिट कंपनी के कर्मचारियों ने पहले बस्ती वालों पर हावी होने का प्रयास किया। वीडियो देखकर पुलिस ने माना कि फायरिंग कंपनी के कर्मचारियों की तरफ से हुई है। कुछ आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

Previous Post

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

Next Post

सिकंदरा पुलिस ने अपह्रत युवक को 12 घंटे में किया बरामद, दो अपहरणकर्ता पकड़े

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
सिकंदरा पुलिस ने अपह्रत युवक को 12 घंटे में किया बरामद, दो अपहरणकर्ता पकड़े

सिकंदरा पुलिस ने अपह्रत युवक को 12 घंटे में किया बरामद, दो अपहरणकर्ता पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सपा की साइकिल उड़ गई: केशव मौर्य

सपा की साइकिल उड़ गई: केशव मौर्य

February 15, 2022
कार्य में लापरवाही पर साइबर थाना प्रभारी और किसान का उत्पीड़न करने पर इरादत नगर का दरोगा निलंबित

कार्य में लापरवाही पर साइबर थाना प्रभारी और किसान का उत्पीड़न करने पर इरादत नगर का दरोगा निलंबित

May 18, 2025
मारुति एस्टेट चौराहे का नाम लवकुश चौक हो सकता है

मारुति एस्टेट चौराहे का नाम लवकुश चौक हो सकता है

September 23, 2025
मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

March 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.