• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग लेकर एनएसयूआई और सपा छात्र सभा हो रही उग्र

चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग लेकर एनएसयूआई और सपा छात्र सभा हो रही उग्र

शनिवार को प्रदर्शन के दौरान चीफ प्रॉक्टर से नोकझोंक, छात्रों ने पालीवाल पार्क परिसर में दो गेटों के ताले तोड़े

February 3, 2024
in administration, Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से छात्र संगठनों का हंगामा चल रहा है। एनएसयूआई और सपा छात्र सभा चीफ प्रॉक्टर को हटाए जाने को लेकर हंगामा कर रही है। शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और चीफ प्रॉक्टर के बीच कुलपति आवास के सामने खींचतान हो गई। इसमें कुछ पदाधिकारियों और चीफ प्रॉक्टर को चोटें आई हैं। दूसरी ओर छात्र सभा ने पालीवाल पार्क परिसर में दो गेटों के ताले तोड़ दिए। 

पिछले दिनों विश्वविद्यालय में एलएलबी विभाग में विद्यार्थी परिषद का एक कार्यकर्ता मार्कशीट बनवाने आया था। इस दौरान कर्मचारी और कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई। झड़प मारपीट में बदल गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले में दो वीडियो भी वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लाठी डंडों से कर्मचारी आशीष को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता प्रशांत यादव घायल दिखाई दे रहा है। मामले में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रशांत यादव की तहरीर पर विश्वविद्यालय के कई कर्मचारियों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले का एनएसयूआई और सपा छात्र सभा विरोध कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों के साथ विद्यार्थी परिषद ने मारपीट की है और उल्टा मुकदमा भी दर्ज कर दिया है। यह गलत है। विद्यार्थी परिषद के उन कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है जिन्होंने कर्मचारियों को पीटा है।

इधर शनिवार को एनएसयूआई खंदारी परिसर में कुलपति आवास के बाहर बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने पहुंची थी। यहां उनकी चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह से खींचतान हो गई। दोनों ही पक्ष के चोटें आई हैं। दूसरी ओर समाजवादी छात्र सभा कुलपति से मिलने के लिए पहुंची। कार्यकर्ताओं को देखकर सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों गेट के ताले तोड़ दिए और कुलपति सचिवालय के सामने धरना दिया। कुलसचिव उनका ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीफ प्रॉक्टर विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी हैं। उन्हें इस पद से हटाया जाए। 

Previous Post

नेताजी को मिला है गनर परिवार वाले लेकर जाते हैं शॉपिंग, पुलिस कमिश्नर ने सभी गनर की समीक्षा कराई शुरू

Next Post

आगरा में धारा-144 लागू, एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे एकत्रित: अपर पुलिस आयुक्त

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
आगरा में धारा-144 लागू, एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे एकत्रित: अपर पुलिस आयुक्त

आगरा में धारा-144 लागू, एक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे एकत्रित: अपर पुलिस आयुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शाहगंज थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर युवक ने किया कलेक्ट्रेट पर हंगामा

शाहगंज थाना पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निर्वस्त्र होकर युवक ने किया कलेक्ट्रेट पर हंगामा

April 6, 2026
सुबह-सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री, दोपहर बाद लखनऊ चले गए

सुबह-सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री, दोपहर बाद लखनऊ चले गए

November 9, 2022
महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईएसबीटी से चार स्पेशल बसें

महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईएसबीटी से चार स्पेशल बसें

January 11, 2025
शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल लुटेरा फरार, दबाया गया मामला

शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल लुटेरा फरार, दबाया गया मामला

April 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.