आगरा। लालचंद शोभराज ज्वेलर्स के मालिक के बेटे की हादसे में मौत हो गई है। वही उनकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। बेटे की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हरीपर्वत क्षेत्र में बाग फरजाना के रहने वाले कुशाग्र नागबानी ज्वेलर्स के शोरूम में अपने पिता की मदद करते थे। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वह अपनी कार से अपनी मां प्रिया के साथ फार्महाउस से घर की ओर जा रहे थे। तभी हजूरी भवन की बाउंड्री वॉल के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर पेड़ से टकरा गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे कुशाग्र और उनकी मां को बाहर निकाला गया। दोनों को लेकर जब अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने कुशाग्र को मृत घोषित कर दिया, उनकी मां की हालत गंभीर है।











