• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजू हत्याकांड में 17 पुलिसकर्मी सीआईडी ने पाए दोषी

राजू हत्याकांड में 17 पुलिसकर्मी सीआईडी ने पाए दोषी

सिकंदरा पुलिस ने अवैध हिरासत में रखकर दी थी थर्ड डिग्री, लगाया था करंट भी

April 20, 2025
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। सात साल पहले सिकंदरा थाने में पुलिस हिरासत में हुई राजू गुप्ता की मौत के मामले में सीआईडी ने दो साल में ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। 17 पुलिसकर्मियों को राजू की मौत का दोषी मानते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इन पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटकी हुई है। काश राजू की मां भी यह देखने के लिए जिंदा होती। राजू की मौत के सदमे उनकी भी मौत हो गई। 

मूल रूप से मथुरा की रहने वाली रेनू लता गैलाना स्थित नरेंद्र एन्क्लेव में किराये के मकान में रहती थीं। उनके पति ओमप्रकाश भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर थे। उनकी मौत हो गई थी। रेनू 30 वर्षीय बेटे राजू के साथ रह रही थीं। बहन अन्नू और श्वेता की शादी हो गई थी। राजू ही मां का एकमात्र सहारा था। राजू ने शादी नहीं की थी। वह काम भी नहीं करता था। कई बार काम छोड़ दिया था। 19 नवंबर 2018 को पड़ोस में रहने वाले अंशुल के यहां चोरी की घटना हुई थी।  अंशुल के परिवार का शक राजू पर गया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर पुलिस ने पहले राजू को पकड़ा। इसके बाद उनकी मां से भी थाने लाकर पूछताछ की। राजू को अवैध हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री दी। 22 नवंबर 2018 को उसकी मौत हो गई। आरोप था कि उसे करंट भी लगाया गया था। राजू की मौत के बाद पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग गए थे  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद सिकंदरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में अंशुल प्रताप, विवेक और अज्ञात पुलिस कर्मियों को आरोपी बनाया गया था। पहले इस मामले की विवेचना लोहामंडी थाना पुलिस ने की। इसमें दरोगा अनुज सिरोही, अंशुल प्रताप और विवेक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत चार्जशीट लगाई गई थी। 2023 में मानवाधिकार आयोग ने इसकी विवेचना सीआईडी को सौंपी। विवेचना में ये खुलासा हुआ कि राजू गुप्ता की पिटाई के समय सिकंदरा थाने में जो भी पुलिस कर्मी मौजूद थे वे गैर इरादतन हत्या और अवैध हिरासत में रखने के दोषी हैं। अभियोजन स्वीकृति के बाद पुलिसकर्मियों के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

यह पुलिसकर्मी पाए गए दोषी

घटना के समय तत्कालीन सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल अवकाश पर थे। थाना का चार्ज प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह पर था। पुलिस की चार्जशीट में इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह, दरोगा ज्ञानेंद्र शर्मा, दरोगा तेजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी राम किशन, देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रणजीत, आरक्षी हरीश चंद्र, बृजेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांक कुमार, आरक्षी संजीव कुमार, राजेश, सतेंद्र सिंह, संजीव, अनिल कुमार, जोगेश कुमार और आरक्षी चालक संजय कुमार दोषी पाए गए हैं। 

Previous Post

गरमी के चलते विद्यालयों का समय परिवर्तित, सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल

Next Post

सांसद सुमन बालिका के दुष्कर्म पर बोले ‘यह इतना बड़ा मामला नहीं’ कि अखिलेश आएं

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
सांसद सुमन बालिका के दुष्कर्म पर बोले ‘यह इतना बड़ा मामला नहीं’ कि अखिलेश आएं

सांसद सुमन बालिका के दुष्कर्म पर बोले 'यह इतना बड़ा मामला नहीं' कि अखिलेश आएं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सीबीआई अधिकारी बनकर वायु सेना स्टेशन परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारी बनकर वायु सेना स्टेशन परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, गिरफ्तार

April 20, 2023
तू तड़ाक नहीं फरियादी के नाम के आगे जी लगाकर करनी पड़ेगी पुलिसकर्मियों को बात

तू तड़ाक नहीं फरियादी के नाम के आगे जी लगाकर करनी पड़ेगी पुलिसकर्मियों को बात

January 1, 2025
साहसी युवक ने दबोचे बाइक सवार दो बदमाश

साहसी युवक ने दबोचे बाइक सवार दो बदमाश

September 11, 2022
तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

May 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.