आगरा। पुलिस कमिश्नर के द्वारा मंगलवार को बड़ी तबादला एक्सप्रेस चलाई गई। इसमें 31 पुलिसकर्मी सवार हुए। आठ दरोगाओं को चार्ज दिया गया। बड़े पैमाने पर फेरबदल होने से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। सूची आने के बाद कई के चेहरे खिल गए तो कई नाखुश नजर आए।
सुभाष चंद्र पांडेय को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से कागारौल, सत्यदेव शर्मा को प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई से प्रभारी निरीक्षक शाहगंज, समरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक शाहगंज से सैंया, अनुराग शर्मा को प्रभारी निरीक्षक अछनेरा से छत्ता, शेर सिंह को प्रभारी निरीक्षक छत्ता से डौकी बनाया है। जसवीर सिंह सिरोही को प्रभारी निरीक्षक डौकी से अपराध शाखा, आनंद वीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक खंदौली से प्रभारी चुनाव सेल, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ एवं कोरोना सेल, सत्य प्रकाश को निरीक्षक अपराध छत्ता से प्रभारी निरीक्षक पिढौरा, भानू प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक पिढ़ौरा से प्रभारी मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, हेमेंद्र कुमार को प्रभारी मीडिया सेल पुलिस आयुक्त से यातायात लाइंस बापस, सर्वेश कुमार को निरीक्षक अपराध एत्मादपुर का न्यू आगरा थाने किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया, उन्हें प्रभारी निरीक्षक एत्मादपुर बनाया गया है। विपिन कुमार को निरीक्षक अपराध एत्मादपुर से प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर सीकरी, बलवान सिंह को निरीक्षक अपराध थाना फतेहपुर सीकरी से निरीक्षक अपराध शाखा लोहामंडी,हरवीर सिंह को निरीक्षक अपराध थाना लोहामंडी से इसी पद पर थाना छत्ता, प्रदीप कुमार को निरीक्षक अपराध थाना छत्ता से फतेहपुर सीकरी, विजय वर्मा को प्रभारी चौकी रुनकता से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अजय तोमर को थानाध्यध्क्ष कागारौल प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, सुमनेश कुमार को सैंया से थानाध्यक्ष अछनेरा, रोहिताश सिंह को प्रभारी चौकी डिवीजन नाई की मंडी से थानाध्यक्ष खेरा राठौर, राजवीर सिंह को थानाध्यक्ष खेरा राठौर से प्रभारी पासपोर्ट एवं सत्यापन सेल, नीरज कुमार मिश्रा को प्रभारी चुनाव सेल एवं व्यापारी प्रकोष्ठ से थानाध्यक्ष खंदौली, अवनीत मान को थानाध्यक्ष जैतपुर से मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, आलोक कुमार दीक्षित को बासौनी से थानाध्यक्ष्र शमसाबाद, अभिषेक तिवारी को प्रभारी चौकी दीवानी न्यू आगरा से थानाध्यक्ष बसई अरेला, राजीव कुमार को शमसाबाद से थानाध्यक्ष बरहन बनाया गया है। केशव शांडिल्य को थानाध्यक्ष बरहन से प्रतिनियुक्ति पर रवाना किए जाने के लिए पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। विवेक कुमार को थानाध्यक्ष बसई अरेला से पश्चिमी जोन, वीरेंद्र कुमार को लोहामंडी थाने से थानाध्यक्ष बासौनी एवं अमरदीप शर्मा को प्रभारी चौकी पारना थाना चित्राहाट से थानाध्यक्ष मंसूखपुरा बनाया गया है।
इधर सुमनेश सिंह के चंद महीने में तीन थाने बदल गए हैं। इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तीन प्रभारियों का तबादला भी किसी को हजम नहीं हो रहा है।











