• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

अभिनेत्री कंगना रनौत केस में दोनों पक्षों में एक घंटे तक हुई बहस

कोर्ट ने मामले में आदेश सुनाने के लिए 3 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है

August 21, 2026
in administration, Agra, Court, Education, Politics

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्र-छात्राओं को कथित तौर पर ‘गटर जेनरेशन’ कहने और उनके माता-पिता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में करीब एक घंटे तक लंबी बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले में आदेश सुनाने के लिए 3 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की है।

मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में हुई। वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि 20 जुलाई 2026 को नीट और अन्य पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बहस के दौरान कंगना रनौत के सोशल मीडिया पर दिए गए कथित बयान का उल्लेख किया। वादी पक्ष के अनुसार, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आंदोलन स्थल की कथित स्थिति को लेकर कहा था कि उन्होंने जिंदगी में इतनी बड़ी गंदगी कभी नहीं देखी और वहां के वीडियो देखकर उन्हें उबकाई आती है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों की परवरिश को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें कथित तौर पर ‘गटर जेनरेशन’ कहा। रमाशंकर शर्मा ने अपनी दलीलों के समर्थन में सोशल मीडिया से संबंधित साक्ष्य और समाचार पत्रों में प्रकाशित सामग्री भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की। वरिष्ठ अधिवक्ता सुखबीर सिंह चौहान और राजवीर सिंह ने भी वादी पक्ष की ओर से कोर्ट में बहस की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया का कथित रूप से दुरुपयोग किया और जानबूझकर आईटी एक्ट के तहत अपराध किया।वरिष्ठ अधिवक्ता राजवीर सिंह ने अपनी दलीलों के दौरान बीबीसी लंदन की रिकॉर्डिंग भी अदालत में पेश की। वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुमंत चतुर्वेदी और प्रीति गुप्ता समेत कई अन्य अधिवक्ताओं ने भी कोर्ट में अपना पक्ष रखा। करीब एक घंटे तक चली बहस में वादी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर कथित टिप्पणियों, समाचार रिपोर्टों और अन्य प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर अपनी दलीलें रखी गईं। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने मामले में आदेश सुनाने के लिए 3 सितंबर 2026 की तारीख तय कर दी।

Previous Post

भारत और जापान के बीच औद्योगिक और पर्यटन संबंधों को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से आया प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

Next Post

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्रकारिता-शिक्षा के सितारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान

पत्रकारिता-शिक्षा के सितारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान

May 22, 2025
यूक्रेन में फंसे आगरा और कासगंज के तीन छात्र

यूक्रेन में फंसे आगरा और कासगंज के तीन छात्र

February 24, 2022
आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, सिपाही को मारी गोली

आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद, सिपाही को मारी गोली

September 7, 2024
16 को पंजाब के सीएम बनेंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल को भी दिया न्योता

16 को पंजाब के सीएम बनेंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल को भी दिया न्योता

March 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.