• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान

थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान

थानाध्यक्ष को जय हिंद नहीं करना छाया सुर्खियों में, दरोगा को स्टाफ बोलने लगा पुष्पाराज

August 19, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। ‘पुष्पा’ फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पराज’ नाम से किरदार निभाया है। फिल्म में उनका एक डायलॉग बहुत मशहूर हुआ है पुष्पाराज झुकेगा नहीं साला। यह डायलॉग आगरा कमिश्नरेट में एक थाने के दरोगा पर सटीक बैठता दिखाई दे रहा है। थाने का स्टाफ भी यही बोल रहा है दरोगा झुक नहीं रहा है। थानाध्यक्ष को दरोगा का जय हिंद नहीं करना सुर्खियों में छाया हुआ है। दरोगा के जय हिंद नहीं करने से थानाध्यक्ष परेशान हैं। परेशान भी क्यों ना हों थाने में उनकी किरकिरी जो हो रही है। भला जूनियर उनसे जय हिंद क्यों नहीं करेगा? अब बात मान सम्मान और प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर आ गई है तो थानाध्यक्ष ने भी ठान लिया है जय हिंद तो कराकर ही दम लिया जाएगा। उधर दरोगा ने भी ठान लिया है कि जय हिंद तो नहीं करेगा। उसने थानाध्यक्ष पर सिफारिश में फोन कराना भी शुरू करा दिया है। 

एक थानाध्यक्ष को पहली बार ही चार्ज मिला है। थानाध्यक्ष की बात करें तो सीधे लोगों में ही उनकी गिनती होती है। बताया जा रहा है ड्यूटी को लेकर थाने के एक दरोगा से उनकी कहासुनी हो गई थी। दरोगा का कहना था कि उनकी ही ज्यादा ड्यूटी लगाई जाती है। कहासुनी इस कदर बदल गई कि दरोगा ने नाराज होकर थानाध्यक्ष को जय हिंद करना ही बंद कर दिया है। रोजाना जैसे ही दरोगा थाने में आता है थानाध्यक्ष की इस बात पर ही निगाह रहती है कि वह जय हिंद करेगा या नहीं, लेकिन दरोगा जय हिंद नहीं करता। इस बात को लेकर थानाध्यक्ष नाराज हैं। थाने का स्टाफ भी यही बोल रहा है दरोगा जय हिंद कर ले तो क्या बात है, लेकिन दरोगा ने अपने तेवर दिखा दिए हैं वह जय हिंद नहीं करेगा। थानाध्यक्ष ने भी जय हिंद करने के लिए कहा तो दरोगा ने जय हिंद तो नहीं किया अपना रुतबा दिखाने के लिए एक मंत्री के पीएसओ से फोन करा दिया। पीएसओ ने कहा दरोगा जी हमारे खासम खास हैं। अच्छे आदमी हैं। देख लीजिए। इसके बाद थानाध्यक्ष ने थाने में कहा मेरे पास नेताओं के यहां से फोन आ रहा है, लेकिन जय हिंद तो करनी पड़ेगी।   इसके बाद दरोगा ने एक एसीपी से फोन करा दिया है। एसीपी ने भी दरोगा की प्रशंसा की। कहा दरोगा जी अच्छे हैं। एसीपी का फोन आने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा अब एसीपी का फोन आ गया है, लेकिन जय हिंद तो फिर भी करनी पड़ेगी। अब पूरा थाना यही निगाहें गढ़ाए बैठा है कि दरोगा जी जय हिंद करेंगे या नहीं। कुछ पुलिस कर्मी तो चुटकी लेते हुए यह भी बोल रहे हैं कि दरोगा पुष्पराज बन गया है, वह बोल रहा है झुकेगा नहीं…। 

Previous Post

घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

Next Post

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

शिक्षिका को 22 साल छोटे छात्र से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत

March 1, 2022
अटलपुरम टाउनशिप में EWS व LIG प्लॉट के लिए लोगों की रुचि कम

अटलपुरम टाउनशिप में EWS व LIG प्लॉट के लिए लोगों की रुचि कम

August 17, 2025
लेखपाल की कार में मिले 10 लाख रुपये, 500-500 की थी गड्डियां

लेखपाल की कार में मिले 10 लाख रुपये, 500-500 की थी गड्डियां

December 21, 2023
शिक्षकों ने हर एक विद्यालय में शौचालय व नियमित सफाईकर्मी की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

शिक्षकों ने हर एक विद्यालय में शौचालय व नियमित सफाईकर्मी की मांग को लेकर चलाया ट्विटर अभियान

September 16, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.