आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर दिया है। इनमें आगरा दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके अलावा मथुरा और टूंडला जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने सूची जारी करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले संबंधित ट्रेन के बारे में जानकारी कर लें।
रेलवे की ओर से जारी ट्रैफ़िक एडवाइजरी के अनुसार शनिवार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच अत्यधिक सड़क जाम और बड़ी संख्या में भीड़ की संभावना व्यक्त की गई है। इसी के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। रेल यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप (NTES) या रेलवे के आधिकारिक सूचना तंत्र से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
– गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हज़रत निज़ामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन (उदयपुर सिटी) से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 12963 हज़रत निज़ामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन (सिरसा) से निरस्त रहेगी। (ध्यान दें: गाड़ी संख्या 15308 का खाली रैक नई दिल्ली भेजा जाएगा ताकि लिंकगाड़ी संख्या 15304 नई दिल्ली – कासगंज एक्सप्रेस का संचालन किया जा सके)।
– गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति–हज़रत निज़ामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस: दिनांक 09.10.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन (रानी कमलापति) से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 12059 कोटा–हज़रत निज़ामुद्दीन जन शताब्दी एक्सप्रेस: दिनांक 10.10.2026 को प्रारम्भिक स्टेशन (कोटा) से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 64073 धौलपुर–नई दिल्ली पैसेंजर दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 64168 अलीगढ़–गाज़ियाबाद ईएमयू दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 64167 गाज़ियाबाद–टुंडला ईएमयू दिनांक 09.10.2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 20155 (डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12156 (हज़रत निज़ामुद्दीन
– रानी कमलापति) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
–
गाड़ी संख्या 09309 (इंदौर – हज़रत निज़ामुद्दीन) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 09310 (हज़रत निज़ामुद्दीन – इंदौर) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 12415 (इंदौर – नई दिल्ली) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12416 (नई दिल्ली – इंदौर) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 12247 (बांद्रा टर्मिनस – हज़रत निज़ामुद्दीन) दिनांक 09.10.2026 को निरस्त रहने के कारण, वापसी में गाड़ी संख्या 12248 (हज़रत निज़ामुद्दीन
– बांद्रा टर्मिनस) दिनांक 10.10.2026 को रैक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
– गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी – आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस: दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।










