आगरा। अछनेरा पुलिस की देर रात 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के ऊपर करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।
बुधवार रात पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की एक फरार बदमाश चल शेर खान है तुरकिया नहर के पास है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। डीसीपी बेस्ट सोनम कुमार ने बताया करीब एक महीने पहले कुकथला के पास बारात में लूट की बड़ी घटना को बदमाश ने अंजाम दिया था। तभी से वह फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान एसीपी पूनम सिरोही भी मौजूद रहीं।











