आगरा। ताजमहल पर टिकट खरीदने के लिए अब पर्यटकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए ताजमहल पर पांच वेंडिंग मशीन लगाई जा रही हैं।
बुधवार को संस्कृति मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी गुरमीत सिंह चावला ने ताजमहल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां टिकट विंडो की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही टिकट के लिए पांच वेंडिंग मशीन लगाई जाएं। जॉइंट सेक्रेटरी के द्वारा पर्यटकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।











