• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डीवीवीएनएल के बकाए बिल के लिए टोरेंट कंपनी के कनेक्शन काटने पर डिप्टी सीएम हुए नाराज

डीवीवीएनएल के बकाए बिल के लिए टोरेंट कंपनी के कनेक्शन काटने पर डिप्टी सीएम हुए नाराज

वह बोले की टोरेंट को कोई अधिकार नहीं है

September 20, 2025
in administration, Agra

आगरा। शनिवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा में रहे।  विभिन्न विभागों के व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।  सबसे ज्यादा नाराज वह डीवीवीएनएल के बकाए बिल के लिए टोरेंट कंपनी के द्वारा कनेक्शन काटने की बात पर हुए। वह बोले की टोरेंट को कोई अधिकार नहीं है और इसे तत्काल प्रभाव से रोकना होगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने सभी विद्युत संविदा कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने, अपराधी किस्म के कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने और ग्रामीण क्षेत्रों में संविदा कर्मियों का क्षेत्रीय परिवर्तन करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकारी जनकल्याण के लिए कार्य करें। अच्छे काम के लिए सम्मान मिलेगा, गलत कार्यों के लिए कोई रियायत नहीं होगी। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि दो अक्तूबर के बाद वे फिर से आगरा के दौरे पर आएंगे और सभी विभागों की विस्तार से समीक्षा करेंगे। बैठक में आगरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने पर उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि तहसील सदर में यमुना नदी से हुए नुकसान का सर्वे अंतिम चरण में है। चम्बल नदी से प्रभावित किसानों को 94 लाख रूपये की क्षतिपूर्ति डीबीटी के माध्यम से की जा चुकी है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र सर्वे पूरा कर क्षतिपूर्ति का वितरण सुनिश्चित करने, नदियों के कटान से भूमि क्षरण को रोकने हेतु स्थाई प्रस्ताव भेजने और मौके पर अस्थाई प्रबंध लागू करने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों के अंतर्गत लंबित और निर्णीत मुकदमों की समीक्षा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ निर्णय होना पर्याप्त नहीं है, 45 दिन के भीतर आदेश का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चकमार्ग मुक्ति अभियान चलाने और दबंगों से सरकारी भूमि मुक्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने खाद (डीएपी व यूरिया) वितरण में हुई शिकायतों पर नाराजगी जताई और कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। विद्युत विभाग और टोरेंट कंपनी की समीक्षा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि टोरेंट कंपनी को डीवीवीएनएल के बकाए बिल के कारण आम जनता के कनेक्शन काटने का कोई अधिकार नहीं है। सभी संविदा कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए और अपराधी किस्म के कर्मचारियों की संविदा समाप्त की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संविदा कर्मचारियों के क्षेत्र परिवर्तन का कार्य तत्काल लागू किया जाए। बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।

Previous Post

टीईटी की अनिवार्यता विषयक अध्यादेश को वापिस ले सरकार -यूटा

Next Post

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व कल सोमवार से शुरू

Related Posts

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

Next Post
शारदीय नवरात्र का पावन पर्व कल सोमवार से शुरू

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व कल सोमवार से शुरू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा पुलिस ने चोरी किए गए 50 मोबाइल फोन किए बरामद

December 18, 2021
गंगा दशहरा को लेकर यमुना के घाटों की सफाई

गंगा दशहरा को लेकर यमुना के घाटों की सफाई

June 15, 2024
शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं: नगर आयुक्त

शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं: नगर आयुक्त

July 23, 2024
जेल से छूटकर लौटे भाई ने पैसों को लेकर झगड़े के बाद तमंचे से बहन को गोली मारकर की हत्या

जेल से छूटकर लौटे भाई ने पैसों को लेकर झगड़े के बाद तमंचे से बहन को गोली मारकर की हत्या

February 5, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.