• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महाराष्ट्र में बदले की राजनीति चरम पर

महाराष्ट्र में बदले की राजनीति चरम पर

April 14, 2022
in National, News, Politics

मुंबई। ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों बदले की आग लगी हुई है। हर राजनीतिक पार्टी चाहे वह सत्ता पक्ष से जुड़ी हो या फिर विपक्ष से, एक दूसरे पर आग उगलने में लगी हुई है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप शुरू हैं। राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार की स्थापना के बाद से ही यह लड़ाई पहले ठाकरे सरकार और महाराष्ट्र बीजेपी के बीच में थी। लेकिन अब इस लड़ाई में एक और नाम जुड़ गया है और वह हैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे। हाल में राज ठाकरे ने एक रैली में संबोधन के दौरान एमवीए के संयोजक शरद पवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों का जवाब भी शरद पवार की तरफ से उतनी ही आक्रामकता से दिया गया। एक तरफ जहां महाराष्ट्र सरकार के बचाव में शिवसेना के सांसद संजय राउत हमेशा मीडिया में बने रहते हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के कई आला नेता भी इस काम में उतनी ही तल्लीनता से जुटे हुए हैं।
गाहे-बगाहे इस तरह की खबरें भी सियासी हलके से निकल कर आती हैं कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सरकार गिर जाएगी। यह सवाल इसलिए भी उठाया जाता है क्योंकि महाविकास अघाड़ी के कई नेता ईडी के राडार पर हैं। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्हें इन आरोपों की वजह से कुर्सी भी गंवानी पड़ी है। इसी फेहरिस्त में दूसरा नाम महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर नवाब मलिक का है। उन्हें दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक उन्हें मंत्री पद से हटाया नहीं गया है। लेकिन उनके विभागों की जिम्मेदारी अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है। मलिक को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए बीजेपी ने बीते माह सम्पन्न हुए अधिवेशन सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि विपक्ष के हंगामे का सरकार पर कोई खास असर नहीं हुआ। ठाकरे सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी कीमत पर मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा।
महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को गिराने के लिए पहले दिन से ही बीजेपी जोर लगा रही है। इस बाबत बीजेपी के नेताओं ने समय-समय पर भविष्यवाणियां भी करी थीं। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ उनकी यह भविष्यवाणियां भी गलत साबित हुईं। फिलहाल बीजेपी के नेताओं ने अब सरकार के गिरने संबंधी डेडलाइन देने का काम बंद कर दिया है। बीजेपी का यह कहना है कि शिवसेना ने उनके साथ धोखा किया है और पीठ में खंजर घोंपकर यह सरकार बनाई है। भले ही महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं। बावजूद इसके महाविकास अघाड़ी सरकार पर कोई खास असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसकी सबसे अहम वजह यह है कि सरकार के पास अभी भी 170 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। इस बात को एमवीए के कई नेताओं ने बार-बार दोहराया है। महाराष्ट्र बीजेपी के नेता भी इस बात को भलीभांति समझते हैं कि बिना बहुमत के आंकड़े के उनके लिए सरकार बना पाना असंभव है। 288 विधायकों वाली महाराष्ट्र के विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 145 है। इस चुनाव में साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जहां 105 सीटें मिली थीं। वहीं महाविकास अघाड़ी सरकार के घटक दल शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी।
सीटों के लिहाज से बीजेपी भले ही महाराष्ट्र की नंबर वन पार्टी हो लेकिन सत्ता की दहलीज से अभी वह काफी दूर है। यह फासला मिटाने के लिए बीजेपी को शिवसेना जैसा ही कोई दूसरा मजबूत दोस्त चाहिए। फिलहाल महाराष्ट्र में बीजेपी और एमएनएस के गठबंधन के बीच चर्चा जोर शोर से चल रही है। हालांकि इस मसले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि अभी तक ऐसा कोई भी प्रस्ताव एमएनएस की तरफ से नहीं आया है। जब तक प्रस्ताव नहीं आता तब तक ऐसा कुछ नहीं हो सकता। हाल में महाराष्ट्र के कई जिलों में नगर पंचायत के चुनाव संपन्न हुए हैं। जिनमें बीजेपी को अच्छी खासी सीटें मिली हैं। लेकिन जब इस शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को मिली हुई सीटों से जोड़कर देखा जाता है तो बीजेपी उनके सामने कहीं भी नहीं ठहरती।
इसी वजह से अब बीजेपी ने अपने लिए कुछ अन्य सहयोगी दलों को भी तलाशना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में राज ठाकरे भी बीजेपी जैसी बड़ी और मजबूत पार्टी की कश्ती में सवार होकर अपना खोता हुआ जनाधार बचाने की जुगत में लगे हुए हैं। कल तक मराठी मानुस की राजनीति करने वाले राज ठाकरे अब हिंदुत्व का चोला ओढ़ चुके हैं। अब सिर्फ मराठी मानुस ही नहीं बल्कि हिंदुओं के हित की बात उन्होंने शुरू की है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाने का अल्टीमेटम भी दे दिया है। उनका कहना है कि अगर मस्जिदों पर लाउडस्पीकर में अजान सुनाई जाएगी तो वह भी मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा सुनाएंगे। शिवसेना के सांसद संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय के राडार पर हैं। उनके करीबी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं संजय राउत की बेटी की शादी के बाद खाना बनाने वालों तक से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इस बाबत राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस संबंध में वेंकैया नायडू को पत्र भी लिखा था। एक तरफ महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी से जुड़े नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से रेड की कार्रवाई शुरू है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार भी बीजेपी नेताओं को अलग अलग तरीके से घेरने में जुटी हुई है। जिसमें केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, पूर्व सांसद किरीट सोमैया, बीजेपी नेता मोहित कंबोज, महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर और खुद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम शामिल है।

Previous Post

भाषण के बीच शुरू हो गया अजान, ब्रजेश पाठक ने रोका भाषण

Next Post

मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उदघाटन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने का हुआ निरंतर प्रयास

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उदघाटन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने का हुआ निरंतर प्रयास

मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उदघाटन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने का हुआ निरंतर प्रयास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

December 18, 2025
झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल के सीए के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

May 6, 2022
पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

पर्यटन स्थलों, मंदिरों, स्मारकों के निर्माण व सौन्दर्यीकरण के लिए 11828.75 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

April 16, 2025
उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एसडीएम अभय सिंह को मिला स्वर्ण पदक

उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में एसडीएम अभय सिंह को मिला स्वर्ण पदक

July 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.