• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

कॉलेज परिसर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

August 11, 2026
in administration, Agra, Cultural, Education, Health

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संकाय के 400 से अधिक शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया। बड़ी संख्या में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की। सफेद कोट और हाथों में लहराते तिरंगे के साथ विद्यार्थियों की मौजूदगी ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।  रैली प्रधानाचार्य कार्यालय से शुरू होकर रेडियोलॉजी विभाग तक पहुंची। इसके बाद रैली वापस प्रधानाचार्य कार्यालय होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज के पुस्तकालय परिसर में पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। रैली में शामिल प्रतिभागियों के उत्साह और जोश ने स्वतंत्रता दिवस से पहले कॉलेज परिसर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। विद्यार्थियों ने तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने समर्पण का संदेश दिया। रैली में शामिल शिक्षक और कर्मचारी भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। 

Previous Post

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

Next Post

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

Related Posts

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

Next Post
ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

अब पांच दिन चलेगी लखनऊ इंटरसिटी

November 10, 2022
प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत

November 12, 2022
डौकी पुलिस से 25 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़, घायल

डौकी पुलिस से 25 हजार के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़, घायल

May 21, 2025
प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

April 23, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.