• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कल मानसून की दस्तक संभव, पश्चिमी यूपी में भी जल्द बदल सकता है मौसम

कल मानसून की दस्तक संभव, पश्चिमी यूपी में भी जल्द बदल सकता है मौसम

May 28, 2022
in National, News, Weather

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की वजह से पारा अधिक नहीं चढ़ने वाला है। कमोबेश पश्चिमी यूपी का भी हाल यही रहेगा। इस बीच मॉनसून का भी बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग की ओर से 27 मई को मॉनसून की दस्तक का अनुमान लगाया गया था लेकिन हुआ नहीं। वहीं अब कल केरल में इसके दस्तक देने का अनुमान लगाया गया है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कल से परसों तक केरल पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले मौसम विभाग ने 27 मई को केरल में मॉनसून की शुरूआत का अनुमान जताया था। हालांकि पूर्वानुमान में चार दिनों की मॉडल त्रुटि हुई और ऐसा बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान आसनी के प्रभाव के कारण हुई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम संबंधी नये संकेतों के अनुसार, दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलनी तेज हो गई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इसलिए, अब केरल में मॉनसून की शुरूआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार केरल के साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में दूरदराज के क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मौसम के तेवर गर्म हैं। सुबह से ही निकल रही धूप के कारण गर्मी और उमस जैसी स्थिति बन गई है। शनिवार आसमान साफ रहा और तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। हालांकि, मौसम विभाग ने लखनऊ और पूर्वांचल के इलाकों में एक बार फिर मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई गई है। लखनऊ में अगले दो दिनों में बारिश और आंधी के आसार जताए गए हैं। गाजियाबाद और नोएडा में लोगों को एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि जल्द ही इससे राहत की उम्मीद जताई गई है। पूर्वांचल में बादल छाने की संभावना है।

Previous Post

आगरा के लाल किले में दबी है ठाकुर जी की मूर्ति, वाद दाखिल कर खुदाई की मांग

Next Post

मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

Next Post
मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

मोदी बोले- 8 साल पहले यूरिया के लिए किसान लाठियां खाते थे, हमने 5 बंद कारखाने खुलवाए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज पुलिस की चेन लुटेरों से हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

ताजगंज पुलिस की चेन लुटेरों से हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

September 14, 2025
डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

July 18, 2023
बच्चा चोरी होने के शक में ग्रामीणों ने महिला को पीटा

बच्चा चोरी होने के शक में ग्रामीणों ने महिला को पीटा

September 7, 2022
21 जून को करो योग रहो निरोग की तर्ज पर आंबेडकर विवि के सभी रोगों को भी दूर कर दें, मांग

21 जून को करो योग रहो निरोग की तर्ज पर आंबेडकर विवि के सभी रोगों को भी दूर कर दें, मांग

June 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.