• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
केंद्र बनाने में खेल: आपस में बदले केंद्र,  नकल कराने वाले भी बनाए केंद्र !

केंद्र बनाने में खेल: आपस में बदले केंद्र, नकल कराने वाले भी बनाए केंद्र !

April 27, 2023
in administration, Agra, Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में केंद्र बनाने में इस बार भी बड़े-बड़े खेल हो गए हैं। शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए आपस में कॉलेजों के सेंटर डाल दिए गए हैं। इसके साथ ही पिछले सेमेस्टर परीक्षा में जिस कॉलेज में एक हजार रुपये लेकर नकल कराने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस बार की सेमेस्टर परीक्षाओं में उसे फिर से केंद्र बना दिया गया है। केंद्रों में गड़बड़ी होता देख लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत की जा रही है।

बता दें कि शासन का आदेश है कि आपस में केंद्रों की अदला-बदली नहीं की जाए। क्योंकि अगर ऐसा होगा तो दोनों कॉलेज एक दूसरे के बच्चों को नकल कराएंगे। इससे परीक्षा पारदर्शी तरीके से और नकल विहीन नहीं हो पाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेज कोड 188 बोहरे पातीराम कॉलेज का सेंटर सीएस मेमोरियल कॉलेज में डाला गया है। वहीं सीएस मेमोरियल कॉलेज का सेंटर बोहरे पातीराम कॉलेज में डाला गया है।  इसके साथ ही बीते सितंबर में हुई सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एसआर कॉलेज उखर्रा में जिन कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का सेंटर लाया था उन कॉलेजों के छात्रों से परीक्षाओं में नकल के नाम पर एक हजार रुपये मांगे गए थे। इस संबंध में ऑडियो वायरल हुआ था। डीएलए द्वारा खुलासा किए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने अपनी किरकिरी होने से बचाने के लिए वहां डाले हुए सभी सेंटर दूसरे कॉलेजों में डाल दिए थे। इस वर्ष फिर से एसआर कॉलेज को केंद्र बना दिया गया है। इसके साथ ही शासन का आदेश है छात्राओं के लिए अधिकतम पांच किलो मीटर की दूरी पर और छात्रों के लिए 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर सेंटर बनाया जाए। कॉलेज के पास में कई कॉलेज होने के बावजूद दूर-दूर सेंटर डाले गए हैं। सूत्रों का कहना है कि जिस कॉलेज वाले को जिस कॉलेज में सुविधा मिल सकती है उसने वहां सेंटर डलवा लिेया है। पंचशील कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र केशव ने कुलपति से शिकायत की थी कि प्रबंध समिति ने उन्हें गलत तरीके से हटाकर राम कैलाश नाम के व्यक्ति को प्राचार्य बना दिया है जो पीएचडी नहीं है और उनका अनुमोदन भी नहीं है। शिकायत होने के बावजूद इस कॉलेज को भी केंद्र बना दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एसआर कॉलेज में नकल के नाम पर पैसे मांगे जाने के संबंध में कुलपति को सीडी भी सौंपी थी उसके बावजूद केंद्र बना दिया गया है। यह सीडी उन्होंने 20 अप्रैल 2023 को सौंपी थी।

इसबार भी केंद्रों में गड़बड़ी की स्थिति तब है जब शासन ने पिछले सेमेस्टर परीक्षा की धांधली की जांच कराई थी और इस जांच में विश्वविद्यालय प्रशासन दोषी भी पाया गया। इसके बावजूद यहां के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। 

Previous Post

कूटरचित डिग्री देने पर विवि के कुलसचिव, वित्तअधिकारी, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पर एफआईआर

Next Post

सीएम योगी ने कहा- हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
सीएम योगी ने कहा- हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई

सीएम योगी ने कहा- हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कम वसूली पर जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों समेत 16 को नोटिस

कम वसूली पर जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों समेत 16 को नोटिस

December 31, 2024
ऑपरेशन यमुना पार में एक और अपराधी के पैर में लगी गोली

ऑपरेशन यमुना पार में एक और अपराधी के पैर में लगी गोली

January 30, 2026
अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, पाक राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग से कहा कि 90 दिन में चुनाव कराएं

पाक चीफ जस्टिस बोले-डिप्टी स्पीकर का फैसला संविधान के खिलाफ, फैसला रात आठ बजे

April 7, 2022
फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी सदर पुलिस ने पकड़े

फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी सदर पुलिस ने पकड़े

January 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.