• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

अपने साथी के साथ ट्रेनों में करता था चोरी, जीआरपी पुलिस ने पकड़े

September 15, 2026
in Agra, Crime

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से एक आरोपी नीट क्वालीफाई है। उसने अपनी प्रेमिका के कैंसर के उपचार में 80 लाख रुपये खर्च कर डाले।

जो चोर पकड़े गए हैं उनके नाम पीलीभीत निवासी पुनीत और लखनऊ निवासी आकाश हैं।   पुनीत के सेवानिवृत्त सूबेदार, भाई वायुसेना में और बहन डाक्टर हैं। आरोपित पुनीत खुद भी नीट की परीक्षा दे चुका है। ट्रेनों में चोरी करने वाले पुनीत ने प्रेमिका के कैंसर के उपचार में खर्च 80 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि कैंट पर ट्रेनों में 29 घटनाएं करने वाले दोनों चोर ट्रेनों में महिला यात्रियों को अपना निशाना बनाते थे। आरोपितों से लगभग 25 लाख के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों ने इस वर्ष एक अगस्त को मथुरा रेलवे स्टेशन और वर्ष फरवरी में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के बैग से लाखों के जेवरात चोरी किए थे। पुनीत ने बताया कि उसने कोरोना काल में लखनऊ में हुक्का बार भी खोला था। मगर, कोरोना के चलते नुकसान होने पर उसे हुक्का बार बंद करना पड़ा। यहां उसकी मुलाकात आकाश से हुई थी। इधर, उसकी प्रेमिका को कैंसर हो गया था। उसके उपचार में भी लगभग 80 लाख रुपये खर्च हो गए थे। वह विलासितापूर्ण जीवनशैली का अभ्यस्त हो चुका था। लोगों का उस पर लाखों रुपये कर्जा हो गया था। जिसके चलते पांच वर्ष पहले वह ट्रेनों में चोरी करने लगा। वह सिर्फ महिला यात्रियों के बैग पर नजर रखता था। महिलाएं बैग में जेवरात रखती हैं, वह बैग की चेन खोलकर उसमें रखा उनका छोटा पर्स निकाल लेता था जिसमें जेवरात होते हैं। छोटा पर्स वह साथी आकाश को पकड़ा देता था। जो ट्रेन से उतरने के बाद तत्काल गायब हो जाता था

Previous Post

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

Related Posts

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

सैंया में मेले में गई गायब हुई किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला

September 14, 2026

आगरा। सैंया के गांव नदीम में रविवार की शाम मेले से लापता हुई 16 वर्ष की किशोरी कृष्णा का शव...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय: बंदरों ने बोला छात्रों के नामांकन रिकॉर्ड पर हमला

विश्वविद्यालय: बंदरों ने बोला छात्रों के नामांकन रिकॉर्ड पर हमला

February 16, 2022
सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

सुमन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

February 13, 2024
विवेचनाओं में बड़े स्तर पर खेल, विवेचक ने गैंग रेप की धारा हटाई, एसीपी ने चार्जशीट वापस लौटाई

विवेचनाओं में बड़े स्तर पर खेल, विवेचक ने गैंग रेप की धारा हटाई, एसीपी ने चार्जशीट वापस लौटाई

October 19, 2023
भाजयुमो पदाधिकारी दिव्या चौहान और उनके भाई फरार, पुलिस दे रही दबिश

भाजयुमो पदाधिकारी दिव्या चौहान और उनके भाई फरार, पुलिस दे रही दबिश

October 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.