• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

April 11, 2022
in Crime, Cultural, National, News, Politics, Uncategorized

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर कल देर शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब नौ बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात 12 बजे के बाद फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में कई और घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इससे 70 से अधिक परिवारों को घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा।

इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एसपी सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने आज सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। सीएम ने कहा कि किसी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे। उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी करेंगे। सीएम के आदेश के बाद खरगोन में मोहन टाकीज इलाके में दंगाइयों के मकान बुलडोजर से तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
इस घटना पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन घरों से पथराव हुआ है, उन्हें ही पत्थर का ढेर बनाएंगे। अब खरगोन में शांति है। वहां पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। इस घटनाक्रम के बाद शोभायात्रा स्थगित कर दी गई थी। कलेक्टर ने पहले पांच इलाकों में कर्फ्यू लगाया, लेकिन देर रात जब हालात काबू नहीं हुए तो पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया।

Previous Post

दरकने लगा है समाजवादी पार्टी का मजबूत किला? बर्क के बाद आजम खान भी हैं नाराज?

Next Post

गाजियाबाद में गौशाला में लगी आग, सौ के करीब गायें जल कर मरीं

Related Posts

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी

November 13, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हुई। दोनों पक्ष अलग-अलग संप्रदाय के हैं।...

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला

November 13, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई शिक्षक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड को...

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल

November 12, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहनलाल में सोमवार देर रात दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले...

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने बस चालक को बुरी तरह पीटा

November 12, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में एक पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों पर बस चालक ने मारपीट करने और उनके सर पर...

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

मां और बेटे से मारपीट करने वाले दबंग 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे, पकड़ते ही निकली हेकड़ी

November 11, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में मां और बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन दबंगो को पुलिस ने 24 घंटे...

फतेहाबाद में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

फतेहाबाद में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

November 11, 2026

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के कुतुकपुर गुर्जर गांव में आलू की बुवाई के दौरान दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।  हमले...

Next Post
गाजियाबाद में गौशाला में लगी आग, सौ के करीब गायें जल कर मरीं

गाजियाबाद में गौशाला में लगी आग, सौ के करीब गायें जल कर मरीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

न्यू आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा की चेन लूटी

न्यू आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा की चेन लूटी

April 24, 2023
नए कानून के तहत आगरा का पहला केस शमसाबाद थाने में हुआ दर्ज

नए कानून के तहत आगरा का पहला केस शमसाबाद थाने में हुआ दर्ज

July 1, 2024
पूर्व विधायक का साढ़े आठ घंटे तक चला था थाने में धरना, शांति भंग में युवक भेजे गए जेल

पूर्व विधायक का साढ़े आठ घंटे तक चला था थाने में धरना, शांति भंग में युवक भेजे गए जेल

August 10, 2025

बसपा ने 9 में से 7 प्रत्याशी किए घोषित

November 30, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • शिक्षक के साथ गर्लफ्रेंड को पिज्जा खाते देखा तो शिक्षक को मटन काटने वाले चाकू से मार डाला
  • दो घरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले रंगबाजों को पकड़ने में ट्रांस यमुना थाना पुलिस फेल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.