• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दरकने लगा है समाजवादी पार्टी का मजबूत किला? बर्क के बाद आजम खान भी हैं नाराज?

दरकने लगा है समाजवादी पार्टी का मजबूत किला? बर्क के बाद आजम खान भी हैं नाराज?

April 11, 2022
in National, News, Politics, Uncategorized

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए लगातार नई चुनौतियां खड़ी होती दिख रही हैं। एक तरफ चाचा शिवपाल यादव की नाराजगी की लगातार चर्चा है, वहीं अब पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले दो मुस्लिम नेताओं की तरफ से भी विरोध के सुर बुलंद किए जाने लगे हैं। ये वो नेता हैं, जिन्होंने मुलायम सिंह के साथ मिलकर पार्टी को कई बार सत्ता तक पहुंचाया, हर मौके पर साथ खड़े रहे लेकिन अब ये नाखुश नजर आ रहे हैं। पहले संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान आया तो चर्चा बन गया। अब आजम खान के खेमे से आया तो सियासी हलकों में कयासबाजी का दौर ही शुरू हो गया है।

समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा आजम खान और शफीकुर्रहमान बर्क माने जाते हैं। आजम खान पिछले काफी समय से जेल में हैं। मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी के गठन से ही आजम खान पार्टी के मजबूत पिलर की तरह खड़े रहे हैं। पिछले काफी समय से आजम जेल में हैं और उनकी सपा से नाराजगी की खबरें भी आती रहीं। लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव आए तो आजम खान अखिलेश यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। उन्होंने सांसद रहते हुए जेल से ही रामपुर से चुनाव लड़ा और जीते, यही नहीं बेटे अब्दुल्ला आजम की भी स्वार सीट से जीत हुई। लेकिन चुनाव में समाजवादी पार्टी को भाजपा के हाथों हार झेलनी पड़ी और अब वह विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। इस चुनावी हार के बाद ही चीजें बदलती दिख रही हैं।
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने पिछले दिनों साफ कह दिया कि पूरी समाजवादी पार्टी मुसलमानों के लिए काम नहीं कर रही है। हम उनके काम से संतुष्ट नहीं हैं। बर्क के बयान के बाद आजम खेमे से अखिलेश पर हमला हुआ। रामपुर में आजम खान के करीबी माने जाने वाले और मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू ने सीधे अखिलेश यादव पर निशाना साध लिया। पूरे बयान में आजम खान को नेता विपक्ष न बनाए जाने का दर्द छलका, साथ ही कई और आरोप लगे। शानू ने अखिलेश को घेरते हुए कहा कि उनके बयान की वजह से ही आजम खान ने जेल में कोरोना का टीका नहीं लगवाया, जिसके चलते वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचे। शानू ने साफ कहा कि हमारी तो समाजवादी पार्टी भी नहीं है, जिसके लिए हमने अपना खून का एक-एक कतरा तक बहा दिया थाा। बीजेपी से हमारी क्या शिकायत? हमारी शिकायत समाजवादी पार्टी से है। हमारे कपड़ों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदबू आती है। हमारे स्टेजों पर हमारा नाम नहीं लेना चाहते हैं। सारा ठीकरा अब्दुल ने ले लिया है। दरी भी अब्दुल बिछाएगा, वोट भी अब्दुल देगा और जेल भी अब्दुल जाएगा। हमने आपको और आपके वालिद को मुख्यमंत्री बनाया। आप इतना बड़ा दिल नहीं कर सके कि आजम खान को नेता प्रतिपक्ष बना देते। हमारे वोटों से ही 111 सीटें आई हैं। शानू के इस बयान को कहीं न कहीं आजम खान की ही सोच माना जा रहा है।

Previous Post

कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ कर बाद में पलट गए शरद पवार

Next Post

मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

Related Posts

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

आगरा। आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा, 30 मकान-दुकान फूंके, 70 परिवार हुए बेघर, सीएम के आदेश पर दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सीने में हुआ तेज दर्द जमीन पर गिर पड़े, उपचार के दौरान मौत

October 13, 2025
उपचार का झांसा देकर झोलाछाप डॉक्टर ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

उपचार का झांसा देकर झोलाछाप डॉक्टर ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

July 10, 2022
अविवाहित बताकर किया निकाह, अब स्पीड पोस्ट से भेजा तीन तलाक

अविवाहित बताकर किया निकाह, अब स्पीड पोस्ट से भेजा तीन तलाक

August 13, 2023
सीएम योगी का सख्त निर्देश, बिना इजाजत शोभायात्रा नहीं निकले, लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर कतई नहीं जाए

योगी सरकार का फैसला, यूपी में अब नवजात को 15 दिन के भीतर मिलेगा जन्म और जाति प्रमाण पत्र

April 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर
  • ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे
  • खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट
  • आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.