आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक होटल में युवक ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी गई।
जगनेर के गांव मेवली निवासी दीपक पुत्र वीरम सिंह चालक था। वह शास्त्रीपुरम में किराए पर रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसने शास्त्रीपुरम के होटल अनमोल पैलेस में किराए पर रूम लिया। देर रात तक वह बाहर नहीं आया तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रूम के अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर पर एक सुसाइड लेटर भी छोड़ गया था जिसमें उसने लिखा है कि किसी ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये लिए थे।











