• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

सेवा-सुरक्षा और संवेदना की बात कहने वाली आगरा पुलिस ने किया इंसानियत का ‘कत्ल, क्या इस जुर्म की कोई सजा नहीं?’

छत्ता और कोतवाली पुलिस ने सीमा विवाद के चलते दो घंटे तक शव को नाले में ही पड़े रहने दिया

May 4, 2026
in administration, Agra, Crime, Police, Uncategorized

आगरा। आगरा पुलिस आए दिन किसी न किसी को थर्ड डिग्री देकर अपने क्रूर होने के उदाहरण देती रहती है, लेकिन इस बार तो उसने इंसानियत का ही कत्ल कर दिया। कोतवाली और छत्ता पुलिस ने सीमा विवाद के चलते एक नवजात बच्ची के शव को नाली में ही पड़े रहने दिया। दोनों थानों की पुलिस अपनी जिम्मेदारी से इसलिए बचती रही की कौन इसको पोस्टमार्टम के लिए भेजेगा, फालतू का तनाव लेगा। जबकि आगरा कमिश्नरेट पुलिस सेवा, सुरक्षा और संवेदना की बात कहती है। क्या यह नारा सिर्फ दिखावे के लिए है? कल हुए हादसे के बाद तो यही प्रतीत हो रहा है। क्या थाना पुलिस के इस जुर्म की कोई सजा नहीं है। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

रविवार को फ्रीगंज के नीम दरवाजा क्षेत्र में रेलवे पुल के पास एक सूखे नाले में नवजात बच्ची का शव मिला। बेटी पैदा होने पर उसकी मां ने उसे डिब्बे में भरकर फेंका दिया था। फेंकने पर डिब्बे का ढक्कन खुल गया और धड़ बाहर निकल आया। गर्दन डिब्बे में फंसी रह गई। कुत्ते धड़ को नोचने लगे। जिसने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। लेकिन पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उस मां को कोसते नजर आए जिसने नवजात को जन्म देते ही फेंक दिया, वहीं सूचना पर पहुंची छत्ता और कोतवाली थाने की पुलिस को भी क्यों कि वह सीमा विवाद में उलझकर इंसानियत को शर्मसार कर रही थी। दोनों थानों की पुलिस की लापरवाही की बजह से करीब दो घंटे तक शव नाले में ही पड़ा रहा। अंत में कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना था कि प्रशासन की इस खींचतान ने न केवल शव का अपमान किया, बल्कि मानवता को भी शर्मसार किया। लोगों ने कहा की यह मामला किसी क्षेत्र का हो, सबसे पहले इंसानियत जरूरी है। शव को यूं छोड़ देना दुखद और निंदनीय है।

Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती हुई बस में लगी आग

Next Post

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जनता से दुर्व्यवहार पर दरोगा पहले लाइन हाजिर, इस बार निलंबित

जनता से दुर्व्यवहार पर दरोगा पहले लाइन हाजिर, इस बार निलंबित

August 4, 2022
फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

April 12, 2023
टेंट हाउस संचालक की गोली लगने से मौत

टेंट हाउस संचालक की गोली लगने से मौत

August 27, 2022
अश्लील इशारों के साथ अश्लील बातें करता है शिक्षक, एसडीएम से की शिकायत

अश्लील इशारों के साथ अश्लील बातें करता है शिक्षक, एसडीएम से की शिकायत

September 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.