• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली के सीपी ने बताया-किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा

जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली के सीपी ने बताया-किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा

April 18, 2022
in Crime, Cultural, National, News, Politics

नई दिल्ली। एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद जहांगीरपुरी में आज भी अजीब से शांति पसरी है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। बाजार खुले हैं, लेकिन ज्यादातर लोग घरों में ही कैद हैं। दिल्ली पुलिस ने कल हिंसा की जांच तेज की। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। कल गृह मंत्रालय ने इलाके में शांति कायम करने के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच कंपनियां और भेजीं। दिल्ली पुलिस ने इलाके की अमन समितियों के साथ बैठक करके दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने को कहा। आरोप है कि मुख्य आरोपी अंसार और उसके साथियों ने धार्मिक जुलूस निकाल रहे लोगों से बहस की। इसके बाद बात बढ़ी तो पथराव हो गया। उपद्रवियों ने गोलियां भी चलाईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को 40 से 50 आंसू गैस के गोले चलाकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। करीब एक घंटे के बीच भीड़ ने जमकर हिंसा की। इसमें 8 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।

इस बीच आज दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि करीब सवा 6 बजे जुलूस के पिछले हिस्से में उपद्रव हुआ। पुलिस का बंदोबस्त जुलूस के साथ था। पथराव में 9 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 8 पुलिसकर्मी हैं। ये साबित करता है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और उन्हें दूर किया। जिसके कारण लोग घायल नहीं हुए है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 8 लोग पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल हो चुके हैं। सीसीटीवी और दूसरे सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है। तीन हथियार मिले हैं। ये केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। टीम घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्र कर रही है। कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच ने 14 टीमें बनाई हैं। कल से ये सभी टीमें एक्टिव हो गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग प्रयास कर रहे हैं कि वातावरण को बिगाड़ा जाए। हमारे यहां सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो जो लोग गलत सूचना दे रहे हैं, तो उनके खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

Previous Post

अगर सात दिन में कार्यशैली नहीं सुधारी तो चार्ज से हटा दूंगा

Next Post

कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

Next Post
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं: मंडलायुक्त

ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं: मंडलायुक्त

April 29, 2025

एत्मादपुर सीट पर सपा नए चेहरे की खोज में लगी, रामगोपाल बघेल भी पहुंचे लखनऊ!

January 12, 2022

फिरोजाबाद सदर सीट: कांटा बने बागी और भितरघाती

January 28, 2022
आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

April 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.