• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

April 18, 2022
in Health, National, News

नई दिल्ली। कोरोना के नए मामलों में 90 पर्सेंट का उछाल आया है। यह बढ़कर सीधे 2,183 हो गए। रविवार को कोरोना के 1,150 नए केस सामने आए थे। भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 44 हजार 280 हो गई, जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार 542 रह गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कोरोना के ताजे आंकड़े जारी किए। इनके अनुसार 214 और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 965 पर पहुंच गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16 मामलों की गिरावट आई है।
दिल्ली में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को दिल्ली में 500 नए केस सामने आए थे। इससे पहले 24 फरवरी को इतने केस दर्ज किए गए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के डेटा के मुताबिक 12270 सैंपल्स में से 4.21 पॉजिटिविटी रेट के साथ 517 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सबसे राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से कोई जान नहीं गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में दैनिक संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 10 हजार 773 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 186.54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर, 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून, 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Previous Post

जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्ली के सीपी ने बताया-किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा

Next Post

कोरोना को लेकर यूपी में अलर्ट! लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मास्क जरूरी, आगरा में विशेष निगरानी के आदेश जारी

Related Posts

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रभारी सीएमओ ने एडवायजरी को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश

August 31, 2026

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ....

Next Post
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

कोरोना को लेकर यूपी में अलर्ट! लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मास्क जरूरी, आगरा में विशेष निगरानी के आदेश जारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन असंतुलित होकर शराब के ठेके और मकान के ऊपर गिरी

मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन असंतुलित होकर शराब के ठेके और मकान के ऊपर गिरी

February 14, 2026
केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने महाप्रबंधक रेलवे के साथ किया हरीपर्वत आरओबी का निरीक्षण

केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने महाप्रबंधक रेलवे के साथ किया हरीपर्वत आरओबी का निरीक्षण

May 25, 2023
कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

March 21, 2022
मंदिर में आभूषण चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर ही पुलिस ने लिया दम

मंदिर में आभूषण चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर ही पुलिस ने लिया दम

November 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
  • सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.