• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाईकोर्ट ने की FIR निरस्त, फिर भी लगाई चार्जशीट

हाईकोर्ट ने की FIR निरस्त, फिर भी लगाई चार्जशीट

हरीपर्वत थाना पुलिस का है यह कारनामा, सीजेएम ने मांगी आख्या

August 8, 2025
in administration, Agra, Court, Crime, Police

आगरा। हरीपर्वत पुलिस हाई कोर्ट के आदेश को भी गंभीरता से नहीं लेती।  ऐसा मामला तब सामने आया जब धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के एक मामले में दर्ज एक एफआईआर को हाई कोर्ट द्वारा निरस्त कर दिये जाने के बावजूद हरीपर्वत थाना पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगी  थी उनके सम्मन जारी होने के बाद पुलिस के कारनामे की जानकारी हुई। कोर्ट के समक्ष मामला पहुंचने के बाद सीजेएम ने नाराज होते हुए मामले में आख्या तलब की है। इधर इससे पहले भी हरी पर्वत थाना पुलिस का एक और कारनामा सामने आ चुका है। एक मृत  व्यक्ति के बयान लेकर उसके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट लगा दी थी। सीजेएम के आदेश पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

अंकित धीर निवासी दयालबाग का अपनी बुआओं के साथ संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद था। कोर्ट के आदेश पर उनकी  बुआओं, फुफ़ाओं और उनके बच्चो सहित 10 लोगों के खिलाफ हरीपर्वत थाने में धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में हाईकोर्ट में मीडिएशन होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने तीन नवंबर 2024 को हरीपर्वत थाने में दर्ज एफआईआर निरस्त कर दी थी। इसकी कॉपी भी थाने में उपलब्ध करा दी गई। इसके बावजूद हरी पर्वत थाना पुलिस ने फरवरी 2025 में चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दी। चार्जशीट में सभी 10 लोगों के नाम शामिल हैं। हाल ही में उनके घर पर जब कोर्ट से सम्मन पहुंचा तो उन्होंने अपने अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित से संपर्क किया। डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने पता किया तो पता चला पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है, जबकि हाई कोर्ट से एफआईआर को निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां दलील दी कि आगरा पुलिस का यही हाल है, अगर उसे पैसे नहीं दो तो वह लोगों को फंसा देती है। दरोगा ने पैसे मांगे थे उसे पैसे नहीं दिए थे। इसलिए उसने चार्जशीट लगा दी। उसने हाई कोर्ट के भी आदेश को नहीं माना। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए। हाई कोर्ट ने एफआईआर को निरस्त किया है और पुलिस ने फिर भी चार्जशीट लगा दी। उन्होंने मामले में थाने से आख्या मांगी है।

एसीपी ने क्या किया पर्यवेक्षण?

किसी भी विवेचना में दरोगा के द्वारा चार्जशीट या एफआर लगाए जाने के बाद इंस्पेक्टर के पास पर्चे सीन होने के लिए जाते हैं। इसके बाद वह उसे पेशी में एसीपी के पास भेज देते हैं। एसीपी उसे पढ़ने के बाद कोर्ट में दाखिल होने के उसे भेज देते हैं। मतलब कि उसका पर्यवेक्षण एसीपी की जिम्मेदारी है। आखिर एसीपी ने क्या पर्यवेक्षण किया। यह भी सवाल भी अधिवक्ता ने कोर्ट में खड़े किए।  अधिवक्ता डॉ. दीक्षित का कहना है कि वह हाई कोर्ट में पुलिस के अधिकारियों को भी पार्टी बनाएंगे जिससे भविष्य में वह किसी और के साथ ऐसा ना करें और हाईकोर्ट के आदेश को गंभीरता से लें।

Previous Post

धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड सहित चार लोगों की जमानत याचिका खारिज

Next Post

रक्षाबंधन पर जिला जेल में भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की लगी भीड़

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
रक्षाबंधन पर जिला जेल में भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की लगी भीड़

रक्षाबंधन पर जिला जेल में भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की लगी भीड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माद्दौला में गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस

एत्माद्दौला में गैंगरेप की सूचना पर दौड़ी पुलिस

May 1, 2022
जिले में अवैध खनन पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाई जाए बोले मुख्यमंत्री

जिले में अवैध खनन पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाई जाए बोले मुख्यमंत्री

June 28, 2026
रामबाग फ्लाईओवर पर तीन वाहन आपस में भिड़े

रामबाग फ्लाईओवर पर तीन वाहन आपस में भिड़े

July 20, 2023
सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर जांच पूरी, 29 लाख का जुर्माना

सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर जांच पूरी, 29 लाख का जुर्माना

October 4, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.