आगरा। आगरा कॉलेज ने एलएलएम (सत्र 2023-24) में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया यह सूची कट-ऑफ अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
जानें कट ऑफ
-सामान्य (OPEN) – 82.20
-ओ.बी.सी. – 75.07
-ई.डब्ल्यू.एस. – 68.23
-एस.सी. – 69.95
19 मई को होगी काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन
मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया दिनांक 19 मई 2025 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक लॉ फैकल्टी, आगरा कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों और उनकी दो स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में प्रवेश का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। छात्र अपने साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व एल.एल.बी. की अंकतालिकाएं/प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र 500/- रुपये की ऑनलाइन शुल्क रसीद अपने साथ लेकर आएं।











