• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं: मंडलायुक्त

ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं: मंडलायुक्त

April 29, 2025
in administration, Agra, Development, News

आगरा। आयुक्त कार्यालय लघु सभागार में आज मंगलवार को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 37वीं बोर्ड बैठक हुई। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए।

सर्वप्रथम विगत 36वीं बोर्ड बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन में आख्या की स्थिति पर चर्चा की गयी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत घरों में लगाये गये आरएफआईडी स्कैनर से शत प्रतिशत स्कैनिंग डाटा मिल रहा है। स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित किए गये 63 एटीसीएस जंक्शन में से 30 जंक्शन ही एटीसीएस मोड पर मोड पर चल रहे हैं। निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ब्लिंक मोड जंक्शन की संख्या में कमी लाते हुए ज्यादा से ज्यादा जंक्शन एडेप्टिव मोड पर चलाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं सभी स्मार्ट जंक्शन पर लगे प्रदूषण सूचकांक को लेकर निर्देश दिए कि प्रदूषण के मानक को ध्यान में रखकर प्रत्येक जंक्शन पर आ रहे डेटा अंतर पर अध्ययन किया जाए। साथ ही एक्यूआई सुधार हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने, ग्रीन क्षेत्र विकसित करने जैसे अन्य उचित कदम उठाए जाएं।

आईटीएमएस में 43 जंक्शन से रेड लाइट वॉयलेशन, ओवर स्पीडिंग और गलत साइड चलने वाले वाहन स्मार्ट कैमरे में हजारों की संख्या में कैद होने के बावजूद बहुत कम संख्या में चालान जनित हो रहे हैं। बैठक में मौजूद एडीसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए गए कि ट्रैफिक वॉयलेशन के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में चालान जारी किए जाएं। साथ ही चालान के विरुद्ध अपील करने वालों को एक विकल्प के साथ चालान कॉपी में ऑनलाइन जुर्माना जमा करने की सुविधा दी जाए।

सिटी एप मेरा आगरा को अभी तक 19121 यूजर्स द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। जिस पर आगरा शहर में होने वाले सभी ईवेंट, हेरीटेज/स्मारक की टिकट बुकिंग, नगर निगम और एडीए की जनसेवा का यूजर्स द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। एप पर लगभग 32168 शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें से 29336 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। अवगत कराया गया कि मेरा आगरा एप्लीकेशन में पेट (पालतू जानवर) रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा शुरू कर दी गई है।  निर्देश दिए गए कि पेट रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को फैसिलिटेट किया जाए। पालतू जानवरों से संबंधित किसी भी समस्या व शिकायत के लिए संपर्क विवरण भी जारी किया जाए। सदर स्थित क्वीन एम्प्रैस मैरी लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद संचालन शुरू कर दिया गया है। लाइब्रेरी की सदस्यता फ़ीस एक हजार प्रति वर्ष रखी गई है जबकि सिक्योरिटी मनी के रूप में एक हजार अलग से देय है जो कि रिफंडेबल है।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरूनमौली, जीएम (प्रोजेक्ट) अरूण कुमार, एसोसिएट टाउन प्लानर स्मिता निगम, सीएस ईशा भारद्वाज, नोडल ऑफिसर बीएल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

ग्वालियर हाईवे पर कंटेनर ने ऑटो को टक्कर मारी, दो की मौत कई घायल

Next Post

सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के मामले में सरकार से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

Related Posts

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर शनिवार को एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

Next Post
जिन्हें लगता है, इन हमलों से मैं  टूट जाऊंगा, समझौता कर लूंगा वह बड़ी गलतफहमी के शिकार: सुमन

सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के मामले में सरकार से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खेरिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

खेरिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

July 31, 2024
चाहर ने संसद में उठाई आवाज, नदियों में आगरा के हक का पानी छोड़ें

चाहर ने संसद में उठाई आवाज, नदियों में आगरा के हक का पानी छोड़ें

March 12, 2025
खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

खेल: दो मुकदमों में छह लोग जेल भेज कर करोड़ों की जमीन पर कराया कब्जा, चार पुलिसकर्मी निलंबित

January 5, 2024
विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

विदेशी तोते को लेकर कई घंटे तक ड्रामा, जिन्हें मम्मी-पापा बोला उनके साथ किया रवाना

December 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद
  • अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा
  • देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर
  • गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.