• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

रपड़ी इको टूरिज्म सेंटर जुड़ेगा बटेश्वर से, सीकरी में बना महाराजा सूरजमल पार्क

April 25, 2024
in administration, Agra, Cultural, Development, Tourism, Travel

आगरा। आगरा मंडल में हो रहे पर्यटन संबंधी विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ने बैठक की। जो कार्य अधूरे हैं उन्हें दो से तीन महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक के दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि फतेहपुर सीकरी में 25.63 लाख की लागत से महाराजा सूरजमल पार्क, मैनपुरी में लगभग 76 लाख की लागत से रामलीला मैदान, फिरोजाबाद में 1.55 करोड़ की लागत से बाबा आश्रम जाटव मंदिर पर पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। संबंधित विभाग को हैण्डओवर की प्रक्रिया की जा चुकी है। जबकि शेष स्थलों पर विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिसमें कैलाश मंदिर, बटेश्वर में जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर, बटेश्वर नाथ मंदिर काम्पलेक्स, बाबा बनखंडी महादेव मंदिर, मैनपुरी में मारकण्डेय मंदिर विधुना, औंछा स्थित च्वयन आश्रम, बाबा बालकनाथ प्राचीन मंदिर, फिरोजाबाद में करहरा स्थित सामौर बाबा मंदिर, वनखण्डी मंदिर, नादेश्वर मंदिर सिरसा खास, सैनावली में प्राचीन पंचवटी हनुमान मंदिर आदि शामिल हैं। मंडलायुक्त ने प्रगति पर सभी विकास कार्यों को आगामी दो-तीन माह में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप वन संरक्षक राष्ट्रीय चम्बल सेंक्चुरी द्वारा फतेहाबाद किरावली के ग्राम अरसेना, रूनकता स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किए जा रहे कार्य की समीक्षा की। 1.67 करोड़ की लागत से रेलिंग चेन लिंक फेसिंग, पार्किंग, पाथवे नेचर टेवल, स्टोन बेंच, गोल हट, सोविनियर शॉप, बर्ड वॉच टावर, साईनेज, बायो टॉयलेट, आर ओ वाटर सप्लाई कार्य लगभग पूर्ण कराये जा चुके हैं। शेष कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। फिरोजाबाद में विकसित किए गये रपड़ी ईको टूरिज्म सेंटर की समीक्षा की गयी। लगभग 354 हेक्टे. में बसे इस टूरिज्म सेंटर पर वॉच टावर, तितली पार्क, मोटर बोट, नेचर ट्रेल/ट्रैक, वुडेन कॉटेज, गोल हट एवं रहस्यमयी गुफा इत्यादि मनोरंजक सुविधाएं विकसित की गयी हैं। मंडलायुक्त ने इस टूरिज्म सेंटर को बटेश्वर पर्यटक स्थल से जोड़ने, और पर्यटन गतिविधियां जोड़ने, एप्रोच मार्ग पर जगह-जगह साईनेज लगाने तथा ज्यादा से ज्यादा रपड़ी ईको टूरिज्म सेंटर का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की। फतेहपुर सीकरी में लाईट एंड साउंड शो की स्क्रिप्ट व थीम का अगले सप्ताह फाइनल प्रजेंटेशन दिखाने को कहा। शहीद स्मारक में फांउटेन एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य को मई माह पहले सप्ताह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा इनर रिंग रोड़ पर बन रहे एंट्री गेट, रमाड़ा फ्लाईओवर सौन्दर्यीकरण तथा हिल्टन माडल रोड़ का कार्य जून माह तक हर हाल में पूर्ण करने को निर्देशित किया। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्ण हो चुके एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। छटीकरा मार्ग पर डिवाइडर मरम्मत व नवनिर्माण, पेड़ों पर फसाड़ लाईटिंग का कार्य, जनपद मथुरा में विभिन्न मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था और सोलर लाईट लगाने का कार्य प्रगति पर है। कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीएलडीएफ कार्यदायी संस्था द्वारा आंवलखेड़ा में गुरूदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जन्मस्थली में लगभग दो करोड़ एवं टूंडला के कदमखण्डी बनखण्डेश्वर मंदिर में लगभग एक करोड़ की लागत से विकास कार्य कराया जा रहा है, 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है। उक्त दोनों कार्य अप्रैल माह के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा यूपी राजकीय निर्माण निगम, प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना की भी समीक्षा की। अवगत कराया गया कि लगभग सभी प्रोजेक्ट कार्य अंतिम चरण में हैं। सभी कार्य जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

गाइडों को स्मार्ट आईडी और जैकेट वितरण किए जाने की समीक्षा की गयी। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन गाईडों को स्मार्ट आईडी प्रदान की जा चुकी है, उन्हें और स्थानीय स्तर पर एएसआई द्वारा एंडोर्स किए गये 111 गाईडों को भी शामिल करते हुए सभी को आवश्यक रूप से जैकेट वितरित की जाए। आगरा हेरिटेज फंड की विगत बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि एडीए द्वारा ताजमहल और आगरा फोर्ट को दो एंबुलेंस क्रय कर ली गयी है। तीसरी एंबुलेंस के क्रय करने के संबंध में निर्देश दिए गये। पर्यटकों की सुविधा को पर्यटन सूचनाओं पर आधारित बुकलेट (कॉफी बुक), लीफलेट छपवाने के निर्देश दिए गये।

बैठक में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, फिरोजाबाद नगरायुक्त घनश्याम मीणा, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीए उपाध्यक्ष अनिता यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था, इस बार मांगने आया हूं: मोदी

Next Post

नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा – मेयर का आरोप

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा – मेयर का आरोप

नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा - मेयर का आरोप

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लोहामंडी पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर एक्ट में वांछित सात आरोपी

लोहामंडी पुलिस ने पकड़े गैंगस्टर एक्ट में वांछित सात आरोपी

November 26, 2022
एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

एडीए की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से मंडलायुक्त नजर आईं असंतुष्ट

June 11, 2024
लालू यादव की रिहाई का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत

लालू यादव की रिहाई का रास्ता साफ, झारखंड हाईकोर्ट ने दी जमानत

April 22, 2022
लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी- प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी- प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह

March 30, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.