• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था, इस बार मांगने आया हूं: मोदी

मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था, इस बार मांगने आया हूं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा में गठबंधन पर बोला हमला

April 25, 2024
in Agra, Election2024, News, Politics

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुरुवार को कोठी मीना बाजार में हुई चुनावी जनसभा में गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग जनता की संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं। उनकी योजना है कि विरासत टैक्स लगाकर जनता की आधी संपत्ति पर कब्जा कर लिया जाए। ऐसा कोई भी पाप करने से पहले उनको मोदी से निपटना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश के सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमलावर होते हुए कहा कि यूपी में दो लड़कों की दोस्ती तुष्टिकरण की राजनीति है। भाषण में ओबीसी-ओबीसी करते हैं। बाद में पिछले दरवाजे से ओबीसी का हक छीन कर दूसरों को देना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जिले के दोनों भाजपा प्रत्याशियों एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर के समर्थन में कोठी मीना बाजार मैदान पर आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राधे-राधे से भाषण की शुरुआत करने वाले मोदी ने कहा, मैं पहले जब आता था तो कुछ देने के लिए आता था। कुछ योजनाएं लाता था। मगर इस बार मैं कुछ देने नहीं मांगने आया हूं। मैं आपसे विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। अगर भारत विकसित होता है तो आपका भला होगा, आपके बच्चों का भी भला होगा। पीएम ने कहा, मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास है। हमारा दस साल का कार्यकाल हो या संकल्प पत्र, कल्याणकारी योजना का लाभ सबको मिले यही हमारा लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति की जांच होगी। शहजादे कहते हैं उनकी एक्स-रे मशीन है। वह लॉकर में पहुंचेगी। क्या माताएं-बहनें अपना मंगलसूत्र किसी को लेने देंगी। वे गला कटवा देंगी मगर, मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी। नया प्लान सामने आया है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

जनता की नब्ज पर हाथ रखते हुए मोदी ने कहा कि मान लीजिए आपके माता-पिता ने चार कमरे का घर बनाया है। उममें से दो कमरे आपको मिलेंगे। दो कमरे सपा-कांग्रेस की सरकार हड़प लेगी। दस बीघा है तो वह हड़प लगेगी। क्या आप अपनी संपत्ति भ्रष्ट पंजे के हाथ में जाने देंगे। क्या आपको गुस्सा नहीं आ रहा है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी, एससी के हक पर डाका डालने और मां-बहनों के मंगलसूत्र पर नजर डालने से पहले इंडी गठबंधन वालों यह कान खोलकर सुन लो। जब तक मोदी जिंदा है। ऐसा कोई भी पाप नहीं होने देगा। हमारा संकल्प है, जो भ्रष्टाचारी हैं, उनकी जांच होगी। जिन्होंने गरीबों को लूटा है। वह लूट का पैसा गरीबों को वापस मिलेगा।

ओबीसी के हक पर डाका डाल रही कांग्रेस
मोदी ने कहा, संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने पिछले दरवाजे से खेल खेलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस में ठान लिया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण लाकर रहेगी। इसलिए उसने तरीका निकाला है। 27 प्रतिशत ओबीसी का कोटा है, मैं भी उसी समाज से आता हूं। कांग्रेस ने तय किया है कि उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए। चुपचाप छीन लिया जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया जाए। क्या आपको यह मंजूर है। कर्नाटक में जितनी भी मुस्लिम जातियां हैं, रातों-रात उनको ओबीसी बना दिया गया। ओबीसी के हक पर डाला गया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग का ठप्पा
मोदी ने कहा, हमने तुष्टिकरण की राजनीति बहुत देखी है। तुष्टिकरण की लड़ाई ने हमें बांट दिया है। हम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते, बल्कि संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। कांग्रेस के इस बार के घोषणा पत्र पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा है। कांग्रेस का मेनिफेस्टो वोट बैंक को मजबूत कर रहा है हमारा मेनिफेस्टो देश को मजबूत कर रहा है।

योगी की तारीफ, गहलोत की आलोचना
उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन को प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से पहले विपक्षी गठबंधन का नारा था जो जमीन सरकारी है, वह हमारी है। योगी की सरकार आने पर ऐसे लोगों को सही जगह पर पहुंचाया गया। ऐसे लोगों को लखनऊ में बैठी सरकार का सहारा रहता था। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजस्थान में पेपर लीक घटना में कांग्रेस और गहलोत सरकार शामिल है। यह बात खुद कांग्रेस के एक बहुत नजदीकी ने बताई है। फर्स्ट टाइम वोटर्स को कांग्रेस से बचके रहना चाहिए।

तीन करोड़ दीदी को लखपति बनायेंगे
मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए गए। इनमें से तीन करोड़ घर माताओं-बहनों को मिले हैं। बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए। अब मोदी का वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा। युवाओं की हर आकांक्षाओं का भी ध्यान हमारी सरकार रख रही है।

आगरा में बन रहा डिफेंस कॉरिडोर
आगरा के विकास की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। यह देश की सेना के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। डिफेंस कॉरिडोर से सेना मजबूत होगी। जो लोग बैठकर मलाई खा रहे थे वह देश में जो शस्त्र बनने से बौखला गए हैं। वह नहीं चाहते कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वह मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी में पीएम मोदी का आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं आगरा की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। विकास के कार्य हुए हैं। जिन लोगों को भारत के अंदर, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा है, वे फिर गठबंधन करके आए हैं।

Previous Post

कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

Next Post

आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

आगरा मंडल में पर्यटन संबंधी जो कार्य अधूरे पड़े हैं वह दो से तीन महीने में पूरे किए जाएं: मंडलायुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर बनकर कई युवकों से की ठगी

फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर बनकर कई युवकों से की ठगी

March 3, 2023

आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन का पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

January 20, 2022
पेटा ने किया घायल पक्षी को लेकर अनोखा प्रदर्शन, बताया मांझा कितना खतरनाक

पेटा ने किया घायल पक्षी को लेकर अनोखा प्रदर्शन, बताया मांझा कितना खतरनाक

August 13, 2025
एक अप्रैल से शमन और नक्शा पास कराने का शुल्क पांच फीसदी बढ़ाया गया

एक अप्रैल से शमन और नक्शा पास कराने का शुल्क पांच फीसदी बढ़ाया गया

March 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.