• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
‘वीरा’ की कविताओं में ढले हैं नारी मन के मार्मिक एहसास: डॉ. अशोक विज

‘वीरा’ की कविताओं में ढले हैं नारी मन के मार्मिक एहसास: डॉ. अशोक विज

ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना के काव्य संग्रह 'वीरा' का विमोचन

July 2, 2023
in Agra, Cultural

आगरा। ताज लिटरेचर क्लब और सडाना परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार, अनूठी रंगकर्मी और बेहतरीन मंच संचालक स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना के काव्य संग्रह ‘वीरा’ का विमोचन गणमान्यजनों द्वारा किया गया। समारोह में पम्मी जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए सडाना परिवार सहित सभी लोगों की आँखें नम हो गईं।

विशेषकर जब निहिता सडाना द्वारा अपनी माँ पम्मी सडाना के लिए लिखे गए मार्मिक पत्र को अंजू अरोड़ा ने पढ़कर सुनाया तो पूरा सभागार भावुक हो गया। पति अरविंद सडाना, पुत्र अंकित सडाना और पुत्रवधु जैस्मीन सडाना की आँखों में अश्रु धारा उमड़ पड़ी। लोकार्पित पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ. अशोक विज ने कहा कि वीरा की कविताओं में नारी मन के मार्मिक एहसासों को पम्मीजी ने बहुत ही खूबसूरती से ढाला है। यह एक उत्कृष्ट काव्य संग्रह है। आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने रुंधे गले से कहा कि पम्मी जी एक नायाब हस्ती थीं जो अपना अलग सा ही असर छोड़ती थीं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वह शारीरिक अशक्तता से लड़ती रहीं और उनके अधरों पर सदा एक विजयिनी मुस्कान खेलती रही।
समारोह के मुख्य अतिथि पूरन डाबर ने कहा कि पम्मी सडाना बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उनका साहित्य हमें सेवा को प्रेरित करता है और संवेदना जगाता है। ताज लिटरेचर क्लब की संस्थापक भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना आगरा ही नहीं, देश के साहित्य जगत का एक दीप्तिमान सितारा थीं, जिनके जाने के बाद हुई रिक्तता को भरना मुश्किल है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूरन डाबर, समारोह-अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, संस्थाध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा, रश्मि मगन, विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन और अरविंद सडाना ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
निखिल प्रकाशन समूह की एमडी नीरज शर्मा और ताज लिटरेचर क्लब की ओर से महेश चंद शर्मा एवं इंजी. राजकुमार शर्मा ने साहित्य-क्षेत्र में पम्मी सडाना जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया।
रंगकर्मी श्रीमती मीनू ढींगरा ने पम्मी सडाना की जीवन यात्रा और रंगकर्मी विजय शर्मा ने रंगमंच यात्रा पर प्रकाश डाला।

Previous Post

दो माह लम्बे श्रावण मास के लिये सोमवार से ही होगा सभी शिवालयों में श्रावणी पूजन

Next Post

बंद कार में तड़प-तड़पकर लैब्राडोर श्वान की मौत

Related Posts

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार वर्ष की बालिका से कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ किए...

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

Next Post
बंद कार में तड़प-तड़पकर लैब्राडोर श्वान की मौत

बंद कार में तड़प-तड़पकर लैब्राडोर श्वान की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है भारत, रुपये में ही करेगा भुगतान, भारतीय करेंसी मजबूत होगी

रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है भारत, रुपये में ही करेगा भुगतान, भारतीय करेंसी मजबूत होगी

March 17, 2022
दिनदहाड़े गोली कांड से व्यापारियों में आक्रोश

दिनदहाड़े गोली कांड से व्यापारियों में आक्रोश

January 22, 2023
हत्यारोपी ने रिमांड पर बाड़े में से बरामद कराई पिस्टल

हत्यारोपी ने रिमांड पर बाड़े में से बरामद कराई पिस्टल

January 8, 2023
पुलिस कमिश्नर के सख्त होने पर अवैध खनन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर के सख्त होने पर अवैध खनन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.