• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद चाहर की चुनौती- मामले की जांच होने पर सब साफ हो जाएगा

सांसद चाहर की चुनौती- मामले की जांच होने पर सब साफ हो जाएगा

करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा होने के मामले में भाजपा के अंदर ही राजनीति गर्मा गई

January 16, 2024
in Agra, News, Police, Politics

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा होने के मामले में भाजपा के अंदर ही राजनीति गर्मा गई है। मामले में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और सांसद राजकुमार चाहर दोनों ही अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे के ऊपर निशाना साध रहे हैं। मंगलवार को सांसद राजकुमार चाहर ने मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा उनके ऊपर निशाना साधने पर पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन पर आरोप लगाए गए हैं कि सैफई के सपा परिवार से जुड़े मनोज यादव से उनके तार जुड़े हैं। यह सरासर गलत है। वह किसी मनोज यादव नाम के व्यक्ति को न तो जानते हैं और न आज तक मिले हैं। उन्होंने जांच एजेंसियों से इस मामले की जांच करने की बात कही और दो-टूक शब्दों में कहा कि अगर उनकी तनिक भी इसमें संबद्धता नजर आएगी तो वह अपने राजनैतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

जमीन पर कब्जे के मामले में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उनके बेटे का नाम आ रहा था। सोमवार को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि उनका इस मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है। वहीं वह इस बात पर जोर देते हुए नजर आए कि जमीन नेमीचंद जैन की है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सांसद राजकुमार चाहर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सीट जा रही है इसलिए वह यह सब कर रहे हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री को अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते देख मंगलवार को प्रतापपुरा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की ओर से लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने  कहा कि वह माननीय जनप्रतिनिधि की ओर से दी गई इस चुनौती को भी स्वीकार करते हैं कि विवादित जमीन की पूरी जांच होनी चाहिए और दूध का दूध, पानी का पानी हो जाना चाहिए। राजकुमार चाहर ने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि साधारण परिवार की रही है और उनके पिता रेलवे में चौकीदार थे। इसलिए एक चौकीदार की पीड़ा का उन्हें अहसास हुआ और वे और उनका परिवार पीड़ित चौकीदार से मिलने गए और उसके लिए न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी नहीं मालूम है कि मामले में कौन लोग शामिल हैं। कमल चौधरी को मैं ऐसे ही जानता हूं जैसे आप या अन्य लोग जानते हैं। मेरा उद्देश्य पीड़ित व्यक्ति के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना और उसे न्याय दिलाना है। 

Previous Post

लोहामंडी में दिनदहाड़े आर्य समाज मंदिर में पिस्टल तानकर महिला के आभूषण लूटे

Next Post

थानाध्यक्ष को गुपचुप तरीके से भेजा जेल, पहलवान के सिर फोड़ा ठीकरा

Related Posts

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 16, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैलियों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित...

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

April 14, 2026

आगरा। आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के बाहर हुई डेढ़ लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने...

Next Post
थानाध्यक्ष को गुपचुप तरीके से भेजा जेल, पहलवान के सिर फोड़ा ठीकरा

थानाध्यक्ष को गुपचुप तरीके से भेजा जेल, पहलवान के सिर फोड़ा ठीकरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षक बनाता था दबाव- मुझे बॉयफ्रेंड बना लो, करता था अश्लील बातें

शिक्षक बनाता था दबाव- मुझे बॉयफ्रेंड बना लो, करता था अश्लील बातें

June 25, 2025
नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

May 21, 2024
किसानों के ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाले गैंग के तीन चोर और पकड़े

किसानों के ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाले गैंग के तीन चोर और पकड़े

June 22, 2025
सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले में घायल हुए करणी सैनिक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दी तहरीर

सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले में घायल हुए करणी सैनिक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दी तहरीर

March 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया
  • कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला
  • अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.