• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

May 21, 2024
in administration, Agra, Health, News

आगरा। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अचानक खंदारी के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड पर स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गई। यहां का नजारा देखकर टीम आश्चर्यचकित रह गई।  

टीम ने मंगलवार को पहलवान नशा मुक्ति केंद्र राजीव नगर व उजाला नशा मुक्ति केंद्र आदेश नगर कॉलोनी, मौजा मऊ के निरीक्षण के दौरान पाया कि केंद्र का कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। रोगियों के कोई भी इलाज से सम्बंधित प्रपत्र उपलब्ध नहीं थे। केन्द्रों पर कोई भी योग्य चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध नहीं था। केंद्र पर बहुत पुराने मरीज भी भर्ती पाए गये। केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम (MHA 2017) के मानको का उल्लंघन होता पाया गया। मरीजों ने संचालकों द्वारा मारपीट करने की शिकायत भी टीम को दर्ज कराई।

निरीक्षण टीम ने पाया कि केन्द्रों पर मनोचिकित्सकीय दवाएं दी जा रही है, परन्तु केंद्र संचालक द्वारा किसी भी मनोचिकित्सक का परामर्श पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। केंद्र पर नशा मुक्ति के लिए उपलब्ध दवाएं नहीं मिली। केंद्र पर संचालक द्वारा बताया गया कि रोगी को बीड़ी एवं तम्बाकू उपलब्ध करायी जाती है। केंद्र पर स्टाफ नर्स, क्लिनिकल साईंक्लोजिस्ट, योगा टीचर नहीं पाए गये। मरीजों को पृथक बिस्तर, वेंटिलेशन, मनोरंजन के साधन उपलब्ध नहीं है। सभी मरीज एक हॉल में जमीन पर सोते हैं। पर्याप्त संख्या में शौचालय की व्यवस्था नहीं पाई गयी। मरीजों से खाना बनवाया जाता है व बर्तन धुलवाए जाते हैं। खाने की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई। मरीजों के लिए चिकित्सीय जांच व डिजिटल रजिस्टर की अनुपलब्धता है। मरीजों की भर्ती से सम्बंधित केस शीट उपलब्ध नहीं है। 

Previous Post

योगी चैतन्य नाथ का शव मंगलवार को समाधि से निकाला गया

Next Post

सिंधी मार्केट में आग लगने से कई दुकानें जलीं

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
सिंधी मार्केट में आग लगने से कई दुकानें जलीं

सिंधी मार्केट में आग लगने से कई दुकानें जलीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल, फूलों की खेली गई होली

होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल, फूलों की खेली गई होली

March 8, 2026
शाहगंज पुलिस ने खंडहर में पकड़ी तमंचे की फैक्ट्री

शाहगंज पुलिस ने खंडहर में पकड़ी तमंचे की फैक्ट्री

April 15, 2024
छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश बोले 65 बूथों पर 6349 मतदाता गलत हैं

छावनी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश बोले 65 बूथों पर 6349 मतदाता गलत हैं

October 29, 2025
उपचार के दौरान हमले में घायल महंत की मौत

उपचार के दौरान हमले में घायल महंत की मौत

September 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.