• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले में घायल हुए करणी सैनिक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दी तहरीर

सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले में घायल हुए करणी सैनिक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दी तहरीर

कहा- फ्लैट्स की छत पर खड़े लोगों से रणजीत सुमन ने कहा उनके सिर पर ईट पत्थर मारो

March 28, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural, Politics

आगरा। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हुए प्रदर्शन में घायल हुए एक युवक ने हरीपर्वत थाने में रामजीलाल सुमन उनके बेटे व अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर देने के दौरान घायल के साथ भाजपा नेता मुनेंद्र जादौन, संजय चौहान सहित कई समर्थक भी उपस्थित थे। 

दीपक सिसोदिया पुत्र अमर सिंह ने तहरीर में कहा है कि 26 मार्च को करीब 2:00 बजे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर राणा सांगा को गद्दार बोले जाने के मामले में करणी सेना का शांतिपूर्वक आक्रोश प्रदर्शन चल रहा था। तभी रणजीत सुमन पुत्र रामजीलाल सुमन अपने करीब 200 समर्थकों के साथ आकर कहने लगे कि इन्हें घेरकर मारो। एक भी जिंदा नहीं जाना चाहिए और फ्लैट्स की छत पर खड़े लोगों से रणजीत सुमन ने कहा उनके सिर पर ईट पत्थर मारो। एक-एक का सिर फट जाए। पापा ने बोला है मुकदमें की चिंता मत करना। इनको पता चल जाना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के लोगों से लड़ने का क्या परिणाम होता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा है कि अगला चुनाव हम जीतेंगे। किसी को कुछ नहीं होने देंगे। रणजीत सुमन व उनके समर्थकों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे करणी सैनिकों को जान से मारने की नीयत से ईट पत्थर, धारदार हथियारों  व लाठी डंडों से हमला किया  जिसमें कई करणी सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले को रोकने में लगे पुलिस वाले भी रणजीत सुमन व उनके समर्थकों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रणजीत सुमन व उनके समर्थकों ने कई गाड़ियां भी तोड़ी व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। रामजीलाल सुमन, रणजीत सुमन और उनके समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से सभी करणी सैनिकों पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। दो सामाजिक वर्गों में जातीय संघर्ष शुरू करने का षड्यंत्र रचा गया, जिसका उद्देश्य आगामी चुनाव में राजनीतिक लाभ लेना है। 

सुमन के खिलाफ विद्यार्थी परिषद भी उतरी मैदान में

राणा सांगा को गद्दार कहे जाने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी मैदान में कूद गई है। कल सेंट जोन्स चौराहे पर 12:30 बजे पदाधिकारियों के द्वारा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया जाएगा। 

Previous Post

दुकानदार को थप्पड़ जड़ने वाला थप्पड़बाज दरोगा हुआ निलंबित

Next Post

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बाह में चलती कार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

बाह में चलती कार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

May 11, 2024
आगरा में बनेगी प्रदेश की तीसरी नक्षत्रशाला, शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया स्थल निरीक्षण

आगरा में बनेगी प्रदेश की तीसरी नक्षत्रशाला, शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया स्थल निरीक्षण

November 4, 2025
सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026
‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित शराब की तस्करी

‘पुष्पा’ फिल्म से प्रेरित शराब की तस्करी

February 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.