• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

एमजी रोड पर आज सुबह भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

March 29, 2025
in administration, Agra, Cultural, Politics

आगरा। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान को लेकर पूरे देश में राजनीति गरमाई हुई है। विरोध प्रदर्शन जारी हैं। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेंट जोन्स चौराहे पर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस से भी उनकी झड़प हुई।

सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर जो बयान दिया है, उसे लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी और सदस्य उनके आवास पर पहुंचे थे। यहां पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। कई पुलिसकर्मी इसमें घायल हुए थे। रामजीलाल सुमन के फ्लैट की छत के ऊपर से भी पथराव हुआ था। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। घायल करणी सैनिक ने रामजीलाल सुमन उनके बेटे व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शुक्रवार शाम को हरी पर्वत थाने में तहरीर भी दी है।

शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद ने ऐलान किया था कि शनिवार सुबह वह सेंट जोन्स चौराहे पर रामजीलाल सुमन का पुतला दहन करेंगे। सांसद आवास से कुछ ही कदमों की दूरी पर प्रदर्शन के लिए जुटे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई। पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग बैरियर सहित पुलिस को धकेलते चले गए। पदाधिकारियों के तेवर देखकर पुलिस भी सरेंडर नजर आई। इसके बाद उनके द्वारा रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम कश्यप ने कहा कि राणा सांगा जैसा महान व्यक्तित्व जिसने 100 युद्ध लड़े और केवल एक युद्ध में पराजय हुई। 80 घाव जिस महापुरुष ने अपने तन पर झेले।  उन्हें गद्दार कहने वाले  देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी करना देश की महान विभूति के बारे में और वह भी देश के संसद में बेहद निंदनीय है।  यदि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो अभाविप उसी संसद के बाहर उनका पुतला दहन करेगी।इस दौरान- महानगर संगठन मंत्री गौरव यादव, सिद्धार्थ उपाध्याय, कर्मवीर बघेल, सुब्रत हरदेनिया, सुमित शर्मा, आकाश शर्मा, सोमेश, दीपक कश्यप, उमंग तिवारी, हर्ष चौधरी,गुलशन,टीना,श्वेता,ईशा,दीक्षा,देवपीयूष,अक्षत,आशीष आदि मौजूद रहे।

Previous Post

सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले में घायल हुए करणी सैनिक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए दी तहरीर

Next Post

सोल का दाना बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Related Posts

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

Next Post
सोल का दाना बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सोल का दाना बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ को मिली तमाम खामियां, हुईं नाराज

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ को मिली तमाम खामियां, हुईं नाराज

September 24, 2024
जुआरियों को थाने से डील कर छोड़ दिया, कमिश्नर के डांटने के बाद दोबारा पकड़ शांति भंग में चालान, दो कांस्टेबल निलंबित

जुआरियों को थाने से डील कर छोड़ दिया, कमिश्नर के डांटने के बाद दोबारा पकड़ शांति भंग में चालान, दो कांस्टेबल निलंबित

July 8, 2024
पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

May 10, 2026
सहारनपुर: रेल इंजन टकराया प्लेटफ़ार्म से

सहारनपुर: रेल इंजन टकराया प्लेटफ़ार्म से

April 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.