• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जुआरियों को थाने से डील कर छोड़ दिया, कमिश्नर के डांटने के बाद दोबारा पकड़ शांति भंग में चालान, दो कांस्टेबल निलंबित

जुआरियों को थाने से डील कर छोड़ दिया, कमिश्नर के डांटने के बाद दोबारा पकड़ शांति भंग में चालान, दो कांस्टेबल निलंबित

शाहगंज थाने का है मामला, दोनों कांस्टेबल करते थे कारखासी

July 8, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। आईपीएस प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल में 41 कारखासों पर लाइन हाजिर की कार्रवाई होने के बाद इंस्पेक्टरों ने कारखास बनाना बंद कर दिए थे। कांस्टेबलों ने भी कारखास बनना बंद कर दिया था, लेकिन प्रभाकर चौधरी के जाने के बाद फिर से कारखास बनना शुरू हो गए और वसूली भी। शाहगंज थाने के दो कांस्टेबल कारखासी के चलते देर रात निलंबित किए गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने साठगांठ कर जुआरियों को थाने से छोड़ दिया। कमिश्नर तक मामला पहुंचने के बाद कमिश्नर ने लताड़ लगाई तो जुआरियों का शांति भंग में चालान किया गया।

चंद दिन पहले शाहगंज थाने में दो जुआरी पकड़े गए थे। दोनों के पकड़े जाने के बाद उन्हें छोड़े जाने को लेकर डील शुरू हो गई। चर्चा है कि उनसे अच्छा वाला फील गुड भी कर लिया गया। किसी ने कमिश्नर से शिकायत कर दी कि दो जुआरी कारखासी करने वाले दो कांस्टेबल ने छोड़ दिए हैं। कमिश्नर ने फोन कर लताड़ लगाई तो उनका शांति भंग में चालान किया गया।  चर्चाएं यह भी है कि थाने में अभी चार कारखास और बचे हुए हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि कांस्टेबल मुनेंद्र और सोमवीर को निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत हुई थी। छानबीन कराई गई। एसीपी ने जांच के बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। उनकी कार्यप्रणाली से पुलिस की छवि खराब हो रही थी। इसी वजह से दोनों को निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। इधर सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि क्या सिर्फ यह दो कांस्टेबल ही दोषी थे? कोई अन्य नहीं?

Previous Post

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का आगरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Next Post

शाहगंज में तालाब में मिला कारपेंटर का शव, घर वाले बोले हत्या की गई

Related Posts

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

Next Post
शाहगंज में तालाब में मिला कारपेंटर का शव, घर वाले बोले हत्या की गई

शाहगंज में तालाब में मिला कारपेंटर का शव, घर वाले बोले हत्या की गई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनाथालय में जाकर बच्चों को बांटी राहत सामग्री

अनाथालय में जाकर बच्चों को बांटी राहत सामग्री

July 13, 2022
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

March 9, 2022
मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!

मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!

September 23, 2026
युवती ने फ्लाइंग किस के विरोध में जड़ा थप्पड, आरोपी ने भी की पिटाई

युवती ने फ्लाइंग किस के विरोध में जड़ा थप्पड, आरोपी ने भी की पिटाई

June 7, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे
  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.